PM Modi Israel Visit: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल, ‘I Love My India’ बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भारत और इजरायल की साझा सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली.

तिरुवथिरा नृत्य ने जीता पीएम का दिल

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इन भावुक पलों को साझा करते हुए इसे दोनों देशों के अटूट संबंधों की खूबसूरत अभिव्यक्ति बताया. पीएम मोदी ने लिखा, केरल के केयरगिवर कम्युनिटी ने तिरुवथिरा की एक शानदार प्रस्तुति दी. इस परफॉर्मेंस में केरल के सांस्कृतिक परंपराओं की महानता और इसके लिए जुनून रखने वालों का समर्पण दिखा. यह भारत और इजरायल के बीच साझी विरासत और रिश्तों को खूबसूरती से दिखाता है!

दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति बनी खास आकर्षण

एक खास प्रस्तुति दिव्यांग कलाकारों की भी रही, जिसमें भारत की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे भी शामिल थीं. इस मनोहर प्रस्तुति को देख पीएम मोदी ने लिखा, दिव्यांग कलाकारों के एक शानदार ग्रुप ने “आई लव माई इंडिया” गाने पर एक यादगार परफॉर्मेंस दी, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिक एक साथ आए.

होटल परिसर में हुआ भव्य अभिनंदन

ये प्रस्तुतियां पीएम मोदी के सम्मान में बुधवार को उनके होटल परिसर में प्रदर्शित की गईं. बेन गुरियन एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई थी. इसके बाद जब प्रधानमंत्री होटल पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद भारतीय प्रवासियों और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया. इस मौके पर भारत और इजरायली कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक हैं.

याद वाशेम में श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी पीएम ने मुलाकात की. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट पर स्वागत किया. हर्जोग ने इससे पहले अपने एक्स अकाउंट से तैयारियों के खूबसूरत पल भी दिखाए, जिसमें दोनों देशों के झंडे और रेड कार्पेट बिछता देखा जा सकता है.

यह भी पढ़े: Kamala Harris: कमला हैरिस ने राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण को झूठा बताया, लगाया ये आरोप

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version