संबंधों को मिलेगी…, पीएम मोदी के जापान यात्रा से पहले भारतीय राजदूत ने QUAD का किया जिक्र

Must Read

PM Modi Japan Visit : पीएम मोदी की जापान यात्रा से पहले भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने कहा है कि इस यात्रा के दौरान कई समझौतों को लेकर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसके साथ ही उन्‍होंने क्वाड (QUAD) का भी जिक्र करते हुए इसे महत्वपूर्ण मंच बताया. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जापान दौरे पर क्वाड को लेकर भी बातचीत होगी. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत और जापान के साथ ही अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी क्वाड के सदस्य हैं.

राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा

इस दौरान टोक्‍यो में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने कहा कि क्वाड एक महत्वपूर्ण मंच है, इतना ही नही बल्कि ये समान सोच वाले देशों का महत्वपूर्ण संगठन है, जो हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में समृद्धि, शांति और स्थिरता के लिए साथ आए हैं. ऐसे में जब क्वाड के 2 अहम सदस्य देशों के प्रमुखों की मुलाकात होगी तो उसमें बेशक क्वाड और वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी.

दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी गति

जानकारी देते हुए भारत के राजदूत ने बताया कि इसके पहले भी दो मौकों पर पीएम मोदी जापान में प्रधानमंत्री इशिबा से मिल चुके हैं. बता दें कि पीएम इशिबा के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार उनसे मिलेंगे इसलिए यह एक महत्वपूर्ण वार्षिक शिखर सम्मेलन है. इस यात्रा को लेकर उनका कहना है कि यह यात्रा बहुत अच्छी होगी, जो रिश्तों के संपूर्ण आयाम को कवर करेगी. इसके साथ ही हमारे संबंधों को एक नई गति प्रदान करेगी.”

पीएम मोदी करेंगे जापान का दौरा

प्राप्‍त जानकारी कके अनुसार 29-30 अगस्त 2025 को पीएम मोदी जापान दौरे पर रहेंगे. ऐसे में टोक्‍यो में पीएम मोदी भारत-जापान के 15वें वार्षिक सम्मेलन में जापानी पीएम शिगेरु इशिबा के साथ शिरकत करेंगे. उन्‍होंने कहा कि भारत और जापान के शानदार रिश्ते रहे हैं. इसके साथ ही पिछले 10 वर्षों में दोनों देशों के बीच क्षमता निर्माण की दिशा में काम हुआ और हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है.

इसे भी पढ़ें :- उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन इस देश का करेंगे दौरा, परेशान हो जाएगा अमेरिका

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This