पीएम मोदी के कनाडा दौरे पर बड़ी सफलता, भारत-कनाडा ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर जताई सहमति

Must Read

Pm Modi : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मार्क कार्नी की मुलाकात के दौरान भारत और कनाडा ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर सहमति जताई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों देश एक बार फिर से सामान्य राजनयिक सेवाएं शुरू करने के लिए नए उच्चायुक्त नियुक्त करेंगे. बता दें कि इस फैसले से दोनों देशों के नागरिकों और व्यापारियों को फायदा होगा. ऐसे में कनाडा के प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा कि कार्नी और मोदी ने आपसी सम्मान, कानून के शासन और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर कनाडा-भारत संबंधों के महत्व की पुष्टि की.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी जानकारी

जानकारी के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पीएम मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी की मुलाकात के बारे में जानकारी दी. उनका कहना है कि दोनों देशों के प्रमुख स्थिरता बहाल करने के लिए संतुलित कदम उठाने पर सहमत हुए. बता दें कि एक दूसरे की राजधानियों में जल्द से जल्द उच्चायुक्तों की बहाली पहला कदम तय हुआ.

इस दौरान पीएम मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी की बैठक पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कहना है कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने व्यापार, लोगों के बीच संपर्क और कनेक्टिविटी से संबंधित कई क्षेत्रों में वरिष्ठ और कार्यकारी स्तर के तंत्र और चर्चाओं को फिर से शुरू करने पर भी सहमति व्यक्त की. इसके साथ ही उन सभी का उद्देश्य संबंधों को और अधिक गति प्रदान करना था.

पीएम मोदी ने कार्नी को जीत की दी बधाई

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मार्क कार्नी को कनाडाई समकक्ष के साथ वार्ता के दौरान चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी इसके साथ ही भारत और कनाडा के संबंध को कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण बताया. जानकारी के मुताबिक, कनाडा की अनेक कंपनियों का भारत में निवेश है. ऐसे में भारत के लोगों का भी कनाडा की धरती पर बहुत बड़ा निवेश है.

‘भारत-कनाडा’ के बीच संबंध बहुत अहम

ऐसे में पीएम मोदी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोनों नेता मिलकर भारत-कनाडा संबंधों को और आगे बढ़ा सकते हैं और ‘भारत-कनाडा’ के बीच संबंध बहुत अहम हैं.  उन्‍होंने ये भी कहा कि हमें एक-साथ मिलकर ऐसे कदम उठाने चाहिए जिनसे दोनों देशों को लाभ हो. उम्‍मीद है कि मई 2025 में कार्नी के पदभार ग्रहण करने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी.

कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा..

जानकारी के मुताबिक, कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि जी7 सम्मेलन में पीएम मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात है. उनका कहना है कि भारत कई सालों से जी-7 सम्मेलनों में भाग लेता आ रहा है, जोकि भारत की भूमिका और नेतृत्व को दर्शाता है. इस दौरान कार्नी का कहना है कि वे ऊर्जा सुरक्षा, बदलाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आतंकवाद और दूसरे मुद्दों पर भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें :- ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से एअर इंडिया की विमान लौटी वापस, तकनीकी खराबी के कारण इतनी उड़ानें हुई रद्द

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This