PM Modi meets Donald Trump: पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi meets Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात (भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार सुबह 3 बजे) वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. यह बैठक डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद दोनों नेताओं की पहली औपचारिक वार्ता है.
इस मुलाकात से भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. व्हाइट हाउस में चल रही इस बैठक में पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद हैं.

क्या बोले ट्रंप? 

डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ मामले पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक टफ नेगोशिएटर (मोल-भाव करने वाला) बताया. उन्होंने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताया और कहा कि वे अच्छा काम कर रहे हैं. इस दौरान ट्रम्प ने भारत को F-35 फाइटर जेट देने की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने 2008 में मुंबई हमले के आतंकी तहव्वुर राणा को भारत भेजने की बात कही.

क्या बोले पीएम मोदी? 

वहीं, पीएम मोदी ने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर डोनाल्ड ट्रम्प को बधाई दी. एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि उन्हें ट्रम्प के साथ दोबारा काम करने का अवसर मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि उनके और ट्रम्प के बीच मिलने का मतलब एक और एक ग्यारह है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान की 7 अहम बातें! 

  • मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजा जाएगा.
  • इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे.
  • एशिया पैसेफिक के लिए भारत अहम देश.
  • भारत के साथ डिफेंस बिजनेस और बढ़ाएंगे.
  • भारत को तेल और एनर्जी सप्लाई करने पर सहमत हुए हैं.
  • AI डेवलपमेंट के लिए साथ में मिलकर काम करेंगे.
  • अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा को कम करने पर समहति हुई.

पीएम मोदी के बयान की 5 अहम बातें! 

  • अमेरिकी भाषा में विकसित भारत मतलब मेक इंडिया ग्रेट अगेन.
  • एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश बढ़ाएंगे.
  • AI, सेमीकंडक्टर और क्वांटम पर मिलकर काम करेंगे.
  • न्यूक्लियर स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर बनाने की दिशा में सहयोग पर बात.
  • लॉस एंजिलिस और बॉस्टन में नए कॉन्सुलेट खोलेंगे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version