Google और अमेजन के CEO ने की PM Modi से मुलाकात, पिचाई बोले- हम गुजरात के गिफ्ट सिटी में…

Must Read

PM Modi: अमेरिका (America) दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) और अमेजन सीईओ एंड्रयू जैस्सी (Andrew Jassy) से मिले.

ये भी पढ़े:- Skin Tips: Chemical वाले Cream-Powder को कहें ‘टाटा बाय-बाय’, ऐसे करें Desi Ghee का इस्‍तेमाल, खिल उठेगा चेहरा

पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए है गर्व की बात: सुंदर पिचाई
गुगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए गर्व की बात है. मैंने उन्हें बताया कि भारत के डिजिटलीकरण कोष में गूगल 10 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है.

हम गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपना वैश्विक फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा कर रहे हैं. पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया का सपना उनके समय से काफी आगे का था. लेकिन, मैं देख रहा हूं कि अब दूसरे देश भी इसी कदम पर आगे बढ़ना चाहते हैं.

ये भी पढ़े:- यूक्रेन युद्ध पर फिर छाया परमाणु साया

भारत में नौकरियों के सृजन के लिए मैं काफी उत्साहित हूं: अमेजन CEO 
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन के CEO एंड्रयू जैस्सी ने कहा, भारत में नौकरियों के सृजन के लिए मैं काफी उत्साहित हूं. छोटे और मध्यम प्रकार के व्यापार को डिजिटल रूप से सक्षम और भारतीय कंपनियों और भारतीय उत्पादों को दुनिया भर में निर्यात करने के लिए मैं मदद करूंगा. अमेजन भारत के सबसे बड़े निवेशकों में से एक है. उनहोंने आगे कहा, हम पहले ही भारत में 11 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुके हैं. इसके अलावा और 15 बिलियन डॉलर निवेश करने का इरादा है.

Latest News

भारत ने SCO मीटिंग के लिए PAK को दिया न्योता, PM शहबाज बोलें- ‘बातचीत के बाद ही लूंगा अंतिम फैसला’

New Delhi: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में पाकिस्तान की भागाीदारी को लेकर अभी संशय बना...

More Articles Like This