PM Modi US Visit: अमेरिका में इन वर्ल्ड लीडर्स से मिले PM मोदी, इजराइल के दुश्मन फिलिस्तीन को दिया आश्वासन!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिजीयम एरिना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने टेक कंपनियों के प्रमुख सीईओ के साथ राउंडटेबल बैठकें कीं. इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स से भी मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह सहित कई अन्य शीर्ष नेताओं से मिले.

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी ने अलग-अलग देशों के वर्ल्ड लीडर्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की. पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान गाजा में मानवीय संकट और क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर अपनी बात को दोहराया. पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध समाधान नहीं है. बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने से ही इसका हल निकलेगा.

नेपाल के पीएम से की ये चर्चा

नेपाल के दोबारा पीएम बनने के बाद केपी शर्मा ओली ने भारत के प्रधानमंत्री के साथ यह पहली बैठक की है. नेपाली प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने भारत-नेपाल साझेदारी को और मजबूत करने साथ-साथ आपसी हितों के मामलों पर चर्चा की. द्विपक्षीय बैठक पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा, “बैठक बहुत अच्छी रही.

भारत-कुवैत द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा

कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से मुलाकात कर पीएम मोदी ने भारत-कुवैत द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कुवैत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है. इसके अलावा पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक संबंधों को याद किया.

आज भारत की दुनिया सुनती है…

न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिजीयम एरिना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत 10वें नंबर से 5वें नंबर की इकोनॉमी बन गया है. अब हर भारतीय चाहता है कि भारत जल्दी से तीसरे नंबर की सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाए. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता, अवसरों का निर्माण करता है. पहले भारत, सबसे समान दूरी की नीति पर चलता था. आज हमारी साझेदारी, पूरी दुनिया के साथ बढ़ रही है. आज जब भारत ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर कुछ कहता है, तो दुनिया सुनती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version