PM Modi Speech in Netherlands: ‘क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई’, नीदरलैंड्स में PM मोदी ने ली चुटकी, खूब लगे ठहाके

PM Modi Speech in Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने नीदरलैंड्स दौरे के दौरान वहां प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया. द हेग में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और उसके परिणामों का जिक्र किया. इस दौरान PM ने बंगाल रिजल्ट पर चुटकी लेते हुए झालमुड़ी का भी जिक्र किया. उन्होंने पूछा कि क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई.

पूरे चुनाव में झालमुड़ी की चर्चा

PM मोदी के इतना बोलते ही लोग ठहाके लगाने लगे. इस तरह पीएम मोदी की बंगाल चुनाव पर टिप्पणी ने नीदरलैंड्स में खूब तालियां बटोरीं. बता दें कि कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान बंगाली स्ट्रीट स्नैक झालमुड़ी खाते हुए नजर आए थे. इसके बाद पूरे चुनाव में इस झालमुड़ी की चर्चा हुई. ‘क्या झालमुड़ी नीदरलैंड्स भी पहुंच गई है?’ पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत के दौरान पूछा, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने हंसी और तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी.

बीजेपी और TMC के बीच राजनीतिक बहस

PM मोदी की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आ गई. कारण कि हाल ही में झालमुड़ी बंगाल की राजनीतिक बातचीत का हिस्सा बन गई है. अप्रैल में पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने झारग्राम में एक सड़क किनारे झालमुड़ी खाने के लिए अचानक रुक गए थे, जिसके बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक बहस छिड़ गई थी. अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, ‘इतना प्यार और उत्साह…सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं. ऐसे लग रहा है कि जैसे भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा है.’

मानवता का इतिहास साक्षी

पीएम मोदी ने कहा कि मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति, आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है. पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को छोड़ा नहीं.

इसे भी पढ़ें. UP: प्रदेश में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम, श्रम विभाग की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version