PM Modi ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की. इस वार्ता की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा सहयोग और रक्षा साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ”राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई. हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की. भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.”
इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लगातार मजबूत होने पर संतोष व्यक्त किया.

द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के साझा प्रयास

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए जारी संयुक्त प्रयासों में गति बनाए रखने पर जोर दिया. साथ ही दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका नीति के अंतर्गत उभरती प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर भी सहमत

दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और साझा चुनौतियों से निपटने के साथ ही आम हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए. इसके साथ ही दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर भी सहमत हुए.
बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री अंतोनियो तायानी से भी मुलाकात की थी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025–2029 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दोनों देशों द्वारा उठाए जा रहे ठोस और सक्रिय कदमों की सराहना की. वार्ता में व्यापार, निवेश, अनुसंधान, नवाचार, रक्षा, अंतरिक्ष सहयोग, कनेक्टिविटी, आतंकवाद-रोधी प्रयास, शिक्षा और जन-संपर्क सहित कई प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई.
Latest News

16 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This