नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- आपके नेतृत्व ने भारत को वर्ल्ड पावर बनाया

New Delhi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने भी बधाई दी. नेतन्याहू ने विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका का श्रेय उन्हें दिया. पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कि जन्मदिन मुबारक हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके नेतृत्व ने भारत को एक वर्ल्ड पावर बना दिया है. हमने मिलकर दो महान लोकतंत्र के बीच एक ऐसी साझेदारी बनाई है जो पहले कभी नहीं हुई.

दोस्ती इतनी मजबूत कभी नहीं रही

इजरायल और भारत की दोस्ती इतनी मजबूत कभी नहीं रही और हम मिलकर इसे और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. मैं आपके लिए कई और सालों तक नेतृत्व, सेहत और संतुष्टि की कामना करता हूं. इससे पहले डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने एक्स पोस्ट में कहा कि कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका की सरकार और यहां के लोगों की ओर से, मैं प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं. आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और भारत के लोगों की सेवा में जुटे रहने के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करे.

करीबी साझेदारी को बहुत महत्व

भारत में कई विदेशी राजदूतों और राजनयिक मिशनों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और भारत तथा उनके देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों और करीबी साझेदारी पर जोर दिया. भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोने ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कि प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. श्रीलंका भारत के साथ अपनी स्थायी दोस्ती और करीबी साझेदारी को बहुत महत्व देता है. प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और निरंतर सफलता की कामना करती हूं.

हमारी रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर

भारत में स्थित नीदरलैंड दूतावास ने एक्स पर लिखा कि नीदरलैंड साम्राज्य की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई. मई 2026 में नीदरलैंड की हालिया यात्रा के दौरान हमारी रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर ने हमारे मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाई दी और हमारे संबंधों को लगातार बढ़ाया और मजबूत किया है. भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिसाफी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं.

इसे भी पढ़ें. इश्क करना है तो उर्दू सीखिए! ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में किरेन रिजिजू ने कहा यह हिंदुस्तानी जुबान

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version