पोलैंड अब अपने नागरिकों की सुरक्षा पर देगा ध्यान, लंबे समय तक टैंकों, जेट्स और मिसाइलों पर किया खर्च

Poland: यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड ने लंबे समय तक अपने रक्षा खर्च का ज्यादातर हिस्सा टैंकों, जेट्स और मिसाइलों पर लगाया लेकिन 38 मिलियन नागरिकों की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया. वहीं अब पोलैंड ने अपनी नागरिक सुरक्षा को पूरी तरह से मजबूत करने के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है. इस योजना का मुख्य मकसद बम शेल्टर्स का बड़ा विस्तार करना है क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि पिछले कई सालों में इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया.

गंभीर कमजोरी को तुरंत सुधारने की जरूरत

अब यह उन्हें एक गंभीर कमजोरी लग रही है जिसे तुरंत सुधारने की जरूरत है. यूक्रेन में लगातार बढ़ते युद्ध और क्षेत्रीय तनाव के बीच पोलैंड ने यह निर्णय लिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख और राष्ट्रपति करोल नवरोस्की के सलाहकार स्लावोमिर सेनक्येविच ने कहा कि यह एक विशाल समस्या है. हाल के सालों में हमने सेना को आधुनिक बनाया लेकिन नागरिक सुरक्षा भूल गए. अब इसे सुधारना जरूरी है. उधर, सेवानिवृत्त जनरल जरास्लाव ग्रोमाज़्डिन्स्की ने चेतावनी दी कि नागरिक सुरक्षा आसान नहीं है, इसे हथियार खरीदने जैसा नहीं समझना चाहिए.

लगभग 3 लाख लोग ही उच्च गुणवत्ता वाले बम शेल्टर्स में सुरक्षित

राज्य फायर सर्विस के हालिया ऑडिट ने भी चेतावनी दी है कि केवल लगभग 3 लाख लोग ही उच्च गुणवत्ता वाले बम शेल्टर्स में सुरक्षित रह सकते हैं जबकि बड़े स्थल जैसे मेट्रो स्टेशन तकनीकी रूप से लाखों लोगों को रख सकते हैं. इस कमी को पूरा करने के लिए पोलिश सरकार ने 2025-2026 के लिए 16 बिलियन ज्लोटी लगभग $4.46 बिलियन (लगभग 37,018 करोड़ रुपये) का बजट तय किया है.

पुराने बंकरों का आधुनिकीकरण और नए शेल्टर्स का निर्माण

इसके तहत पुराने बंकरों का आधुनिकीकरण और नए शेल्टर्स का निर्माण होगा. सिविल प्रोटेक्शन एक्ट जो 2025 में लागू हुआ, अब नए आवासीय और सार्वजनिक भवनों में शेल्टर्स बनाना अनिवार्य करता है. इंटीरियर मंत्री टोमस्ज सियेमोनिएक ने भी स्थानीय सरकारों से पूछा कि शायद स्विमिंग पूल के बजाय शेल्टर बनाना बेहतर है? उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सुरक्षा पर मनमानी खर्च का समय खत्म हो गया है.

नागरिकों की सुरक्षा में मजबूत ढाल

सरकार अब फिनिश मॉडल को आदर्श मान रही है. हेलसिंकी जैसे शहरों में भूमिगत नेटवर्क हैं जिनमें जिम और बच्चों के खेलने के स्थान भी हैं. वार. के मेयर राफाल त्रजासकोव्स्की ने कहा कि शहर के मेट्रो सिस्टम के कुछ हिस्सों को 1 लाख लोगों के लिए तैयार किया जाएगा, जिसमें पानी, बेड और कंबल भी होंगे. 2026 में नए निर्माण मानकों के लागू होने तक पोलैंड उम्मीद कर रहा है कि यह नई बुनियादी ढांचा उसके बढ़ते सैन्य ताकत के साथ नागरिकों की सुरक्षा में मजबूत ढाल साबित होगा.

इसे भी पढ़ें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर ढाका पहुंचे जयशंकर, खालिदा जिया के बेटे को सौंपा संवेदना पत्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version