पोलैंड का F-16 फाइटर जेट रूसी ड्रोन को मारने में नाकाम, अपने ही नागरिक के घर को उड़ाया!

Warsaw: पोलैंड में रूसी ड्रोन को मारने में अमेरिकी मूल का एफ-16 फाइटर जेट नाकाम साबित हुआ. इस जेट ने अपने ही देश में एक मकान को उड़ा दिया. जिसके बाद अमेरिकी फाइटर जेट के ऑपरेशन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

जब पोलिश मीडिया की एक रिपोर्ट में किया गया दावा…

करोल नवरोकी ने जानना चाहा है कि क्या पिछले हफ्ते रूसी ड्रोन हमले के दौरान उनके एक F-16 लड़ाकू विमान से दागी गई हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने एक घर को नष्ट कर दिया था? राष्ट्रपति ने उस वक्त जांच के आदेश दिए हैं, जब पोलिश मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी ड्रोन पर दागी गई एक AIM-120C-7 एडवांस्ड मीडियम.रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM) अपने टारगेट से भटक गई और एक घर पर जा गिरी.

इसके लिए भी रूस ही जिम्मेदार

फिर भी पोलैंड के राष्ट्रपति ने इसके लिए भी रूस को ही जिम्मेदार ठहराया है. कहा है कि रूस इसलिए जिम्मेदार है, क्योंकि ड्रोन उसी ने भेजे थे. पोलैंड ने रूसी ड्रोन को मारने के लिए एफ-16 के साथ-साथ एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट को भी मिशन पर भेजा था. इस घटना के बाद पोलैंड के एक मीडिया ने दावा किया कि एफ-16 से दागी गई एक मिसाइल तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अपने लक्ष्य से भटक गई और वेरी नाम के एक कस्बे में एक घर पर जा गिरी.

मिसाइल का फ्यूज नहीं कर पाया काम

इस गनीमत रही कि मिसाइल का फ्यूज काम नहीं कर पाया, जिससे धमाका नहीं हुआ. लेकिन तेज रफ्तार भारी भरकम मिसाइल के गिरने से पूरा घर तबाह हो गया है. इस घटना को लेकर पोलिश नेशनल सिक्योरिटी ब्यूरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि उम्मीद है कि सरकार वेरी शहर में हुई घटना पर तुरंत स्पष्टीकरण देगी. इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए सभी उपकरणों और संस्थानों का उपयोग करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है.

इसे भी पढ़ें. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 30 अक्टूबर को होगा उद्घाटन, PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version