पोप लियो 14वें ने की अपने पहले आमसभा की अध्‍यक्षता, गाजा तक सहायता पहुंचाने और शत्रुता समाप्त करने का किया आह्वान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pope Leo XIV: पोप लियो 14वें ने बुधवार को ‘सेंट पीटर्स स्क्वायर’ में अपनी पहली आम सभा की अध्यक्षता की. इस दौरान सभा में करीब 40 हजार लोग मौजूद थें. वहीं, इतिहास के पहले अमेरिकी पोप के रूप में लियो 14वें के उद्घाटन समारोह में लगभग दो लाख लोग उपस्थित थें. वहीं, इस सभा के दौरान पोप लियो ने गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने और वहां के लोगों पर पड़ रहे ‘‘हृदयविदारक’’ प्रभाव को समाप्त करने का आह्वान किया.

इस मौके पर शिकागो के पूर्व कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट लियो ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और तीर्थयात्रियों के विभिन्न समूहों का विशेष अभिवादन किया. इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि ‘‘मैं गाजा में सम्मानजनक मानवीय सहायता के प्रवेश की अनुमति देने और शत्रुता को समाप्त करने के लिए दिल से की गई अपनी अपील को दोहराता हूं, जिसकी कीमत बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को चुकानी पड़ रही है.’’

पोप से आमने सामने मिलने का मौका

बता दें कि ‘सेंट पीटर्स स्क्वायर’ वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका के सामने स्थित एक प्रसिद्ध चौक है, जहां बुधवार को आयोजित आम सभा एक साप्ताहिक मुलाकात कार्यक्रम होता है. जिसे पोप दशकों से आम श्रद्धालुओं को खुद से आमने-सामने मिलने का मौका देने के लिए आयोजित करते हैं. इसमें पोप किसी विषय या धर्मग्रंथ के अंश पर संक्षिप्त विचार व्यक्त करते हैं, जिसका सारांश अन्य लोग अलग-अलग भाषाओं में देते हैं और पोप विशेष धार्मिक समूहों को विशिष्ट संदेश देते हैं.

पोप लियो ने मेलोनी से की बात

आमतौर पर इस तरह की सभा का समापन पोप द्वारा किसी मौजूदा मुद्दे या आने वाले कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त सामयिक अपील के साथ होता है. ऐसे में लियो ने इसे अपने अब तक के सबसे ज्यादा प्रचलित मंत्र ‘‘शांति आपके साथ हो’’ के साथ शुरू किया. इसी उद्देश्य से लियो ने मंगलवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बात की और रूस एवं यूक्रेन के बीच युद्ध विराम वार्ता के अगले दौर की मेजबानी करने की वेटिकन की इच्छा की पुष्टि की.

इसे भी पढें:-बीकानेर के नाल एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज सैनिकों से की मुलाकात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version