CWG 2026: बॉक्सिंग में हरियाणा की बेटियों ने कराई गोल्ड मेडल की बरसात, प्रीति पवार और जैस्मिन ने जीता स्वर्ण

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10वां दिन हरियाणा की बेटियों के नाम रहा. भारत के लिए गोल्ड मेडल की बरसात हुई है. सबसे पहले भारत की प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया. इसके तुरंत बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी महिलाओं की 57 किग्रा मुक्केबाजी के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

कुल सातवां गोल्ड मेडल मिला

इन सफलताओं के साथ मुक्केबाजी में भारत को यह दूसरा और इन प्रतियोगिता में कुल सातवां गोल्ड मेडल मिला. भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने राउंड ऑफ 16 में डेबोरा मटेंजे, क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ आयरलैंड की निकोल क्लाइड और सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को हराकर फाइनल में जगह बनाई.

पूरी तरह पछाड़ते हुए एकतरफा जीत

इसके बाद फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को तीनों राउंड में पूरी तरह पछाड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और देश के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. महिला मुक्केबाजी के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.

कड़ा मुकाबला देखने को मिला

मैच के पहले राउंड में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसे जैस्मिन ने 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीता. इसके बाद दूसरे राउंड में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने पांचों जजों से 10-10 अंक हासिल कर सर्वसम्मति से जीत दर्ज की. अंत में, जैस्मिन ने यह मैच 5-0 से जीतकर भारत को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां और बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया.

भारत अब 6वें स्थान पर पहुंच गया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत अब 6वें स्थान पर पहुंच गया है. खेल के 10वें दिन की शुरुआत तक भारत ने कुल 25 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया कुल 132 पदकों के साथ इस तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें. लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए अजीत डोभाल, अमित शाह के हाथों मिला सम्मान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version