राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक! एयर स्पेस में घुस आया विमान, मचा हड़कंप

President Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बता दें कि फ्लोरिडा के पाम बीच पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास के पास एक नागरिक विमान ने नो-फ्लाई जोन का उल्लंघन किया. जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ऐसे में फौरन एफ-16 विमानों को तैनात किया गया. बता दें कि उस समय ट्रंप वहीं मौजूद थे, मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के चलते  उनका प्लेन वाशिंगटन डीसी के लिए उड़ान भरने वाला था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना फ्लोरिडा के पास पाम एयरपोर्ट पर घटी. बताया जा रहा है कि नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) का कहना है कि फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास के पास एक नागरिक विमान ने नो-फ्लाई जोन का उल्लंघन किया. फिलहाल उसे सुरक्षित रूप से क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया.

अस्थायी उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन

इस मामले को लेकर NORAD ने एक बयान में कहा कि ‘घटना दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट की है, जब अस्थायी उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन किया गया.’ जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर नो फ्लाई जोन तब लागू किया जाता है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति उस क्षेत्र में मौजूद रहते हैं. इसके साथ ही NORAD ने ये भी बताया कि ‘उसके विमानों ने नागरिक विमान को रोकने के लिए कई फ्लेयर्स छोड़े. बता दें कि इन फ्लेयर्स का इस्तेमाल पायलट का ध्यान भटकाने या उससे संपर्क करने के लिए किया गया था और इनसे जमीन पर मौजूद लोगों को कोई खतरा नहीं था.’

हेलीकॉप्टर के जरिए एयरस्पेस की जांच

जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड का कहना है कि ट्रंप के बीते साल अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद इस तरह की कई घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं. खबर के मुताबिक, इन सभी को बिना किसी खतरे की रिपोर्ट के सुलझा लिया गया और इसके बाद पाम एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य हो गया. बता दें कि सिक्योरिटी स्टाफ ने हेलीकॉप्टर के जरिए एयरस्पेस की जांच भी कराई थी.

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की पुष्टि की

बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की पुष्टि की और यह भी बताया कि इसका कोई भी प्रभाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या उनके विमान पर नहीं पड़ा है. इस मामले को लेकर व्हाइट हाउस ने बताया कि एक विमान का संपर्क अचानक एयरपोर्ट के हवाई नियंत्रण टॉवर से टूट गया था. लेकिन कुछ देर बाद यह दोबारा से स्थापित हो गया. हवाई अड्डे पर किसी भी तरह की कोई ड्रोन गतिविधि नहीं नजर आई.

इसे भी पढ़ें :- विदेशी मेहमानों के स्वागत में गिरे पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री इशाक डार, वायरल हुआ वीडियो

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version