‘यूक्रेन से युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं पुतिन’, अमेरिकी विशेष दूत की मॉस्को में बैठक के बाद ट्रंप का दावा

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पुतिन भी रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं. ट्रंप ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर रूस के राष्ट्रपति के साथ एक अच्छी बातचीत हुई है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वह यूक्रेन के मसले को हल करने के करीब हैं. बुधवार को अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉक ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पांच घंटे लंबी बातचीत की.

रूस-यूक्रेन विवाद को खत्म करने पर केंद्रित

ध्यान देने वाली बात है कि दोनों दिग्गजों की बातचीत साल 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन विवाद को खत्म करने पर केंद्रित थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुतिन की कल जेरेड कुशनर और स्टीव व्हिटकॉफ के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई. उस मीटिंग से क्या निकला मैं आपको नहीं बता सकता, क्योंकि टैंगो के लिए दो लोगों की ज़रूरत होती है. उन्होंने आगे कहा वह (पुतिन) युद्ध खत्म करना चाहेंगे, ऐसा उनका मानना था.

मॉस्को के बीच सबसे बड़ी बातचीत में एक थी

वहीं केमलिन के सीनियर सलाहकार यूपी उशाकोव ने कहा कि यह मीटिंग लड़ाई शुरू होने के बाद से वाशिंगटन और मॉस्को के बीच सबसे बड़ी बातचीत में एक थी. वहीं इलाके के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं हुआ है. ट्रंप ने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के संभावित रास्तों पर विचार किया लेकिन मुख्य विवाद अभी भी अनसुलझे हैं. उन्होंने बताया कि बातचीत देर रात तक चलती रही.

बातचीत की असली बातें नहीं बताई जाएंगी बाहर

जोर देकर कहा कि बातचीत पूरी तरह गोपनीय थी. हमने तय किया है कि बातचीत की असली बातें बाहर नहीं बताई जाएंगी. उनके मुताबिक, अभी तक कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई है. लेकिन कूटनीतिक बातचीत जारी है. क्रेमलिन के सलाहकार ने यह भी कहा कि पुतिन ने विटकॉफ को कुछ अहम राजनीतिक संदेश सीधे राष्ट्रपति ट्रंप तक पहुंचाने को कहा है. उन्होंने कहा, वह अपनी रिपोर्ट ट्रंप को देंगे और फिर हमसे संपर्क करेंगे. इससे यह संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच आगे भी बातचीत होगी.

इसे भी पढ़ें. नेवी डे पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘पक्के इरादे की पहचान’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version