New Delhi: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जापान ओपन 2026 को जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में सिधुं ने अकाने यामागुची को कडी टक्कर दी. खिताबी मुकाबले में सिंधु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से हरा दिया. सिंधु जापान ओपन जीतने वाली भारत की पहली शटलर भी बनीं हैं. साथ ही सिंधु ने 19 महीने के अपने खिताबी सूखे को भी खत्म कर दिया है.
किसी बड़े टूर्नामेंट में सफलता नहीं
सिंधु ने जापान ओपन से पहले दिसंबर, 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल ट्रॉफी जीती थीं. इसके बाद से सिंधु को किसी बड़े टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिल रही थी. पीवी जापान ओपन की यह जीत 2019 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद उनकी सबसे बड़ी खिताबी जीत है. इस तरह भारत की नंबर एक शटलर सिंधु एक बार फिर से अपने फॉर्म में वापसी कर लिया है.
यामागुची के पास कोई जवाब नहीं
टोक्यो में खेले गए जापान ओपन के फाइनल में सिंधु यामागुची के खिलाफ शुरुआत में पिछड़ रही थीं, लेकिन भारतीय स्टार ने दमदार वापसी करते हुए पहले गेम को 21-17 से अपने नाम किया. फाइनल में सिंधु की रफ्तार का यामागुची के पास कोई जवाब नहीं था. पहले गेम को जीतने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में यामागुची को कोई मौका नहीं दिया और 21-7 से जीतकर खिताबी जीत दर्ज की.
अपने रिकॉर्ड को कर लिया बेहतर
पीवी सिंधु और यामागुची के बीच ये 30वां मुकाबला था. दोनों के बीच अबतक की टक्कर को देखें तो यामागुची का पलरा भारी था, लेकिन पहली बार जापान ओपन का खिताब जीतकर सिंधु ने अपने रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया. यामागुची के खिलाफ सिंधु की ये 14वीं जीत थी. वहीं, यामागुची ने 16 मैचों में जीत हासिल की है. इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चोटिल चेन युफेई को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.
इसे भी पढ़ें. ‘श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई दान की थी’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में खड़गे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा…