अमेरिका में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने एस जयशंकर के साथ की द्विपक्षीय बैठक, कहा- भारत के साथ मजबूत हुए रिश्ते

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

QUAD Meeting: अमेरिकी विदेश विभाग में आयोजित क्वाड समिट में कई देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया, जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल रहीं. इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने एक पोस्‍ट में कहा कि “हमेशा की तरह ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मिलकर अच्छा लगा. हमारी चर्चा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के भरोसे और सहजता को दर्शाती है.”

हमारे लिए चर्चा का अच्‍छा अवसर

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान अपने उद्घाटन भाषण में एस जयशंकर ने कहा कि “हम शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे और हम आज की चर्चाओं को परिणामों के रूप में लेने के लिए तत्पर हैं. यह हमारे लिए हमेशा एक अच्छा अवसर होता है कि हम बैठकर अपने कार्यों पर चर्चा करें.

पहले से बेहतर हो रही अधिकाशं चर्चाएं

विदेश मंत्री ने कह कि हमारी अधिकांश चर्चाएं बेहतर से बेहतर होती जा रही हैं. हल करने के लिए कम समस्याएं हैं और तलाशने के लिए अधिक अवसर हैं. हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की 5वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि हाल ही में कनाडा में हमारे प्रधानमंत्रियों की मुलाकात से प्रसन्नता हुई, जब मैं उन रिश्तों को देखता हूं जो हमारे लिए महत्वपूर्ण और सहज हैं, तो वे उस स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां, यदि कोई मुद्दा है, तो हम तुरंत एक-दूसरे से संपर्क कर सकते हैं. हम एक दूसरे पर इतना भरोसा करते हैं कि हम विश्व की स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं, जो बताता है कि हमारे संबंधों की गुणवत्ता क्या है.

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने 23वीं बार की एस जयशंकर से बात

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि “मैंने आपको बताया कि क्वाड के साथ मैंने किसी भी अन्य समकक्ष की तुलना में आपसे अधिक मुलाकात की है. यह 23वीं बार है, जिसमें टेलीफोन कॉल भी शामिल हैं. यह इस बात को दर्शाता है कि हम दोनों इस रिश्ते को कितना महत्व देते हैं, हमारे देशों के बीच की जड़ें कितनी गहरी हैं तथा हमारे साझा हितों की गहराई कितनी गहरी है.

दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी

पेनी वोंग ने कहा कि हम मजबूत और बढ़ते सामरिक और आर्थिक संबंधों वाले घनिष्ठ साझेदार हैं. क्षेत्र के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धताओं और क्वाड में उठाए गए कुछ मुद्दों तथा हम किस प्रकार एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं, इस बारे में आपसे बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई. पिछले पांच वर्षों में, दोनों देशों की साझेदारी मज़बूत होती गई है. हम अपने दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच आगे बढ़ते हुए घनिष्ठ संबंधों से विशेष रूप से प्रसन्न हैं.”

इसे भी पढें:- अमेरिकी सीनेट में ‘One Big Beautiful Bill’ को मिली मंजूरी, क्या होगा मस्क का अगला कदम?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version