गिरफ्तारी की खबरों का राहत फतेह अली खान ने किया खंडन, वीडियो जारी कर बताई सच्चाई

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahat Fatesh Ali Khan: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर एक खबर सोमवार को प्रसारित की गई. इस खबर में बताया गया कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, इस खबर के वायरल होने के तुरंत बाद सिंगर राहत फतेह अली खान ने इस खबर का खंडन किया और एक वीडियो जारी करके इसको फेक बताया. बता दें कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम के लिए राहत लाहौर से दुबई पहुंचे थे.

सिंगर ने जारी किया वीडियो

गिरफ्तारी की खबर के सामने आने के तुंरत बाद राहत फतेह अली खान ने वीडियो जारी कर अपनी गिरफ्तारी की बात को नकारा है. हालांकि, उन्होंने साफ-साफ कुछ नहीं कहा. गिरफ्तारी की बात को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने कहा कि मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं, और सब ठीक है. मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि ऐसी घटिया अफवाहों पर ध्यान ना दें. ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं. मैं जल्द ही अपने वतन लौटूंगा और आपको नए गाने से सरप्राइज करूंगा.

गौरतलब है कि राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर और मशहूर शोबिज प्रमोटर सलमान अहमद ने दुबई में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इस विवाद के बाद राहत ने अहमद को बर्खास्त कर दिया था. इतना ही नहीं इसके अलावा यह भी सामने आया कि राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं. राहत फतेह अली खान ने भारत के साथ विश्व में भी खूब नाम कमाया है. बॉलीवुड में उनके कई गाने हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं.

यह भी पढ़ें: संसद में वित्त मंत्री ने पेश किया बजट, यहां देखिए Union Budget 2024 लाइव

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version