रहीम हल-हुसैन होंगे इस्माइली मुसलमानों के नए आगा खान, पिता की मौत के बाद सौंपी गई कमान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ismaili Muslims;  Aga Khan: इस्‍माइली मुसलमानों को नया आध्‍यात्मिक नेता यानी आगा खान मिल गया है. बुधवार को रहीम अल-हुसैनी को दुनिया के लाखों इस्‍माइली शिया मुसलमानों के आगा खान के रूप में नामित किया गया. बता दें कि इस्‍माइली मुसलमानों के गुरु आगा खान चतुर्थ का 4 फरवरी 2025 को निधन हो गया. मौलाना शाह करीम अल हुसैनी इस्‍माइली मुसलमानों के 49वें इमाम थे. 88 वर्षीय मौलाना शाह करीम की मौत के बाद अब उनके बेटे को आगा खान की कमान सौंपी गई है.

आगा खान चतुर्थ के निधन के सौंपी गई जिम्‍मेदारी

बता दें कि रहीम अल-हुसैनी के पिता की वसीयत में उन्हें इस्माइली शिया मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम आगा खान पंचम के रूप में नामित किया गया था. हार्वर्ड ग्रेजुएट के रूप में 20 साल की उम्र में ही दुनिया भर में लाखों इस्माइल मुस्लिमों के आध्यात्मिक नेता बन गए आगा खान चतुर्थ ने मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ के निधन पर दुख जताया था.

पुर्तगाल में हुआ था आगा खान IV का निधन

आगा खां डेवलपमेंट नेटवर्क और इस्माइली धार्मिक समुदाय ने ऐलान किया था कि शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम प्रिंस करीम अल-हुसैनी, आगा खान IV का पुर्तगाल में निधन हो गया. इस्माइली शिया मुसलमानों के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इसकी जानकारी दी गई. समुदाय के आधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर लिखा गया, ‘प्रिंस रहीम अल-हुसैनी आगा खान V शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम हैं, जिन्हें मौलाना शाह करीम ने ऐतिहासिक शिया इमामी इस्माइली मुस्लिम परंपरा और नास के अभ्यास के अनुसार नामित किया है.’

कौन होते हैं आगा खान?

आगा खान प्रिंस शाह करीम की मौत के बाद शायद आप में से बहुत सारे लोगों ने पहली बार “आगा खान” शब्द सुना होगा. इस टाइटल का क्या मतलब होता है, यह जानने के लिए कई सारे लोग उत्साहित होंगे. आपने यह तो जरूर सुना होगा कि मुसलमानों में शिया और सुन्नी होते हैं. वैसे ही इस्माइली मुसलमान होते हैं. आगा खान इस्माइली मुसलमानों के धर्म गुरु माने जाते हैं. आगा खान को उनके अनुयायी इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब का वंशज मानते हैं और उन्हें राज्य के प्रमुख के रूप में देखा जाता है. यह समुदाय मूल रूप से भारत में केंद्रित था. बाद में यह पूर्वी अफ्रीका, मध्य और दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व तक फैल गया.

ये भी पढ़ें :- Budget Session: राज्यसभा में आज गरजेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का देंगे जवाब

 

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version