पाकिस्तान के पेशावर में मनाई गई शोमैन की 100वीं जयंती, ऐतिहासिक ‘कपूर हाउस’ में जुटें प्रशंसक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raj Kapoor Birthday: भारतीय सिनेमा व फिल्म प्रेमी बॉलीवुड के महान निर्माता-निर्देशक व अभिनेता राज कपूर की शनिवार यानी 14 दिसंबर को 100वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान भारतीय सिनेमा की हस्तियों और प्रशंसकों ने भी शोमैन को अपने-अपने तरीके से याद किया. राज कपूर की 100वीं जयंती सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी खास तरह से मनाई गई.

इस मौके पर पेशावर के ‘कपूर हाउस’ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस दौरान उन्होंने केक काटकर राज कपूर की जयंती मनाई. आयोजन में शामिल लोगों ने राज कपूर और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक घरों के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित करने की विश्व बैंक की घोषणा का भी स्वागत किया.

कपूर की विरासत को किया गया याद

बता दें कि प्रसिद्ध किस्सा खवानी बाजार के पास स्थित दोनों घरों को पेशावर के भारतीय सिनेमा से गहरे संबंधों के प्रतीक के रूप में माना जाता है. वहीं, ‘कल्चरल हेरिटेज काउंसिल’ (सीएचसी) और पुरातत्व निदेशालय खैबर पख्तूनख्वा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस समारोह में कपूर की विरासत को याद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया.

साल 1988 में हुआ था राज कपूर निधन

इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कपूर के पाकिस्तान से संबंधों पर बल दिया और सिनेमा पर उनकी अमिट छाप की प्रशंसा की. बता दें कि कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर के ढाकी नलबंदी में हुआ था और 1988 में उनका निधन हो गया. वहीं, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर ‘पाक-ईरान ट्रेड एंड इवेस्टमेंट काउंसिल’ के सचिव मोहम्मद हुसैन हैदरी मौजूद रहे. बता दें कि दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर ने अपने 40 साल के करियर में ‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘संगम’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्में बनाईं.

इसे भी पढें:-चीन और पाकिस्तान की खैर नहीं… जिस मिसाइल को बनाने में फेल हुआ अमेरिका उसमें भारत ने हासिल की महारत

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version