ऋषि सुनक ने विपक्ष के नेता के पद से दिया इस्तीफा, कहा- ‘मुझे पहले ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री बनने का गर्व’

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rishi Sunak: दीवाली के शुभ अवसर पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कुछ ऐसा फैसला लिया है, जिससे सुनने के बाद हर कोई हैरान है. दरअसल बुधवार को ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के संसद में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है. इस दौरान उन्‍होंने दिवाली के पर्व की कुछ यादों का भी जिक्र किया. उन्‍होंने कहा कि दो साल पहले प्रकाश के त्योहार के दौरान वह भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए थे.

बता दें कि ऋषि सुनक जुलाई में आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार के बाद नए नेता के निर्वाचित होने तक कंजर्वेटिव पार्टी के अंतरिम नेता के तौर पर काम कर रहे थे. उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा देते हुए कहा कि मैं दिवाली के दौरान पार्टी का नेता बना और दीवाली के दिन ही पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

‘पहले ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री बनने का गर्व’

सुनक ने आगे कहा कि मुझे प्रथम ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री बनने पर गर्व है और इससे ब्रिटिश लोगों, हमारे देश और इस संसद के मूल्यों के बारे में बहुत कुछ पता चलता है. बता दें कि अक्टूबर, 2022 में दिवाली के दौरान ऋषि सुनक पत्नी अक्षता और बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ प्रधानमंत्री आवास ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ में आये थे.

पीएम किएर स्टार्मर ने की सूनक की तारीफ

मौजूदा समय में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा सुनक की तारीफ करते हुए कहा कि ब्रिटिश संसद के सभी सदस्यों को इस बात पर गर्व है कि प्रधानमंत्री के रूप में सुनक ने “हमारे विविधतापूर्ण देश का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने कई राजनीतिक असहमतियों के बाद भी विपक्ष के निवर्तमान नेता की ‘‘कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और शालीनता’’ की भी सराहना की. स्टार्मर ने कहा कि मैं ब्रिटेन और दुनियाभर में दिवाली मना रहे सभी लोगों को खुशहाल दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. उनहोंने कहा कि यह एक साथ मिलकर जश्न मनाने और उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का समय है.

ये भी पढ़ें:-गुजरात के केवड़िया से PM मोदी ने आतंकियों को दी चेतावनी, कहा- “आतंक के आकाओं को छोड़ना होगा देश”

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version