इंग्लैंड में पेट्रोलिंग कार से टकराई गाड़ी, 2 पुलिस अधिकारियों समेत 7 की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
England Road Accident: इंग्लैंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों समेत 7 लोगों की मौत हो गई. जब ये हादसा हुआ, तब एक गाड़ी मुख्य सड़क पर गलत दिशा में जा रहा थी, जिसके बाद सामने से आ रही एक पुलिस कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. क्लीवलैंड पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 3 बजकर 39 मिनट पर मिडिल्सब्रा के पूर्वी हिस्से में स्थित साउथ बैंक इलाके के पास हुई. यह टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहनों में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
क्लीवलैंड पुलिस की चीफ कॉन्स्टेबल विक्टोरिया फुलर ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है, जिसका असर क्लीवलैंड के स्थानीय समुदायों के साथ-साथ पूरे पुलिस परिवार पर पड़ेगा. पुलिस ने बताया कि फिलहाल हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. वहीं, अधिकारियों का यह भी प्रयास है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों की औपचारिक पहचान जल्द पूरी की जा सके. इस मामले की समीक्षा ब्रिटेन का इंडिपेंडेंट ऑफिस फॉर पुलिस कंडक्ट (IOPC) भी करेगा, जिससे इसके पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके.

गलत दिशा से आ रही थी गाड़ी 

इंग्लैंड में हुए इस हादसे के बीच आयरलैंड में भी गलत दिशा में गाड़ी चलाने की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी है. दरअसल, हाल ही में डबलिन के पास आमने-सामने टक्कर के दो बड़े हादसे हुए थे. इनमें से एक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी. उसके बाद अब इस घटना में भी मामला गाड़ी को गलत दिशा में चलाने का ही है. इंग्लैंड के ताजा हादसे की जांच जारी है और अधिकारियों की रिपोर्ट से दुर्घटना के सही कारणों की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है.
Latest News

24 August 2026 Ka Panchang: साेमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सावन का चौथा व आखिरी सोमवार है. जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, आयुष्मान योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का महत्व.

More Articles Like This

Exit mobile version