रुपये में गिरावट पर सरकार अलर्ट, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा बयान

केंद्र सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है. हाल ही में रुपये में आई गिरावट के बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार रुपये की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है उन्होंने कहा कि सरकार के सभी विभाग मिलकर टीम की तरह काम कर रहे हैं और कई आर्थिक कदमों पर विचार किया जा रहा है।

इसके साथ ही भारत और United States के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। पीयूष गोयल ने बताया कि अगले महीने अमेरिकी ट्रेड टीम भारत दौरे पर आ सकती है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण बातचीत होगी। और उन्होंने कहा कि भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और दुनिया भारत की आर्थिक क्षमता को गंभीरता से देख रही है।

क्यों कमजोर हो रहा है रुपया?

पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत हुआ है, इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें हैं. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है, इसलिए तेल महंगा होने पर डॉलर की मांग बढ़ जाती है इसका सीधा असर भारतीय रुपये पर पड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते आयात खर्च और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से रुपये पर दबाव बना हुआ है। हालांकि सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत है और सरकार ऐसी नीतियों पर काम कर रही है जिससे विदेशी निवेश बढ़े और व्यापार संतुलन बेहतर हो सके।

सरकार किन कदमों पर कर रही विचार?

भारत सरकार रुपये में गिरावट और चालू खाता घाटे को नियंत्रित करने के लिए कई विकल्पों पर काम कर रही है। इसमें घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना, आयात पर निर्भरता कम करना और निर्यात को मजबूत करना शामिल है. सरकार का फोकस ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूत करने पर भी है। जिसम् उद्योग जगत से ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया है जहां भारत खुद उत्पादन बढ़ाकर विदेशी आयात कम कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि घरेलू उत्पादन बढ़ता है तो इससे रोजगार और निवेश दोनों को फायदा मिलेगा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील क्यों है अहम?

भारत और अमेरिका दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं, दोनो देशों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को बेहद अहम माना जा रहा है। इस समझौते से टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल सेक्टर, कृषि और निवेश के क्षेत्र में नए अवसर खुल सकते हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले महीने अमेरिकी मुख्य वार्ताकार भारत दौरे पर आएंगे। माना जा रहा है कि इस समझौते से भारतीय कंपनियों को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिल सकती है, जबकि अमेरिका को भारत के विशाल बाजार का फायदा मिलेगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे मिलेगा फायदा?

विशेषज्ञों के अनुसार यदि भारत-अमेरिका ट्रेड डील सफल होती है तो इससे कई बड़े फायदे हो सकते हैं जैसे —

भारत में विदेशी निवेश बढ़ सकता है
टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी
निर्यात बढ़ने से रुपये को समर्थन मिल सकता है
रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

देश में रुपये में कमजोरी का असर सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं रहता. इसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है.अगर रुपया कमजोर होता है तो विदेशों से आने वाला सामान महंगा हो जाता है. पेट्रोल-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, विदेश यात्रा और कई आयातित चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं.इसके अलावा उन कंपनियों की लागत भी बढ़ जाती है जो अपना कच्चा माल विदेशों से खरीदती हैं.

सरकार ने जताया भरोसा

पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। सरकार आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत मजबूत आर्थिक ताकत के रूप में और तेजी से उभरेगा। सरकार का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती है और देश इस वैश्विक दबाव का मुकाबला करने की क्षमता रखता है.

आगे क्या रहेगा फोकस

अब बाजार और कारोबार जगत की नजर दो बड़े मुद्दों पर रहेगी. पहला, अमेरिकी ट्रेड टीम का संभावित भारत दौरा और दूसरा, रुपये को स्थिर करने के लिए सरकार और आरबीआई के कदम.अगर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड बातचीत आगे बढ़ती है तो इसका असर कई सेक्टर्स पर दिखाई दे सकता है. वहीं रुपये को लेकर सरकार की रणनीति भी आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय कर सकती है.

Latest News

उत्तराखंडः नैनीताल में हादसा, खाई में गिरी बेकाबू कार, UP के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Nainital Accident: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है यहां गुरुवार को नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा हो...

More Articles Like This

Exit mobile version