रूस ने यूक्रेन के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर दागी 70 से अधिक मिसाइलें, 11 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: बुधवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने कीव और यूक्रेन के कई अन्य इलाकों में सैन्य-औद्योगिक ठिकानों पर सटीक निशाना साधने वाले हथियारों और ड्रोन का इस्तेमाल कर जबरदस्त हमला किया.

मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में जमीन, समुद्र और हवा से छोड़े जाने वाले हथियारों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. मंत्रालय के मुताबिक, हमलों में कीव में फायर पॉइंट द्वारा संचालित ठिकाने भी शामिल थे, जहां कथित तौर पर फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलें और मध्यम व लंबी दूरी के ड्रोन बनाए और रखे जाते हैं.

किन इलाकों में किए हमले?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि कीव, चेर्निहाइव, किरोवोहराद, निप्रॉपेट्रोव्स्क, पोल्टावा और खार्किव इलाकों में भी सैन्य-औद्योगिक ठिकानों पर हमले किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर लगभग 70 मिसाइलें और ड्रोन दागे गए.

पूरे यूक्रेन में हुए इन हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए. उन्होंने ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मुख्य लक्ष्यों में से एक बताया और रूस पर आरोप लगाया कि वह इस हमले के जरिए भारी नुकसान पहुंचाना और एक संदेश देना चाहता था. जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्य लक्ष्यों में से एक हमारा ऊर्जा बुनियादी ढांचा था. रूसी सेना दर्दनाक और दिखावटी हमला करना चाहती थी.”

उन्होंने कहा कि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं और अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम की मांग करते हुए कहा कि देश के लिए इनकी अत्यंत आवश्यकता है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version