रूस ने यूक्रेन के सूमी में दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, भीषण हमले में 21 लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन के सूमी शहर में रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों से विध्‍वंसक हमला किया है. इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. रूसी हमले से सूमी में भयंकर तबाही मच गई है. आवासीय इमारतें, सड़कें और स्‍कूल तबाह हो गए हैं. रविवार को हुए हमले के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है.

जंग में आ सकता है नया मोड़

इस हमले को रूस-यूक्रेन युद्ध में एक नया खतरनाक मोड़ माना जा रहा है. इसके बाद युद्ध और खतरनाक रूप ले सकता है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगभग 21 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं. अधिकारियों ने जानकारी दी कि बचाव अभियान चल रहा है और सभी आवश्यक सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं.

यूक्रेन का दुनिया से आह्वान

यूक्रेन की ओर से दिए गए बयानों में कहा गया है कि दुनिया को दृढ़ता से जवाब देना चाहिए. अमेरिका, यूरोप, दुनिया में हर कोई जो इस जंग और इन हत्याओं को खत्म करना चाहता है. रूस बिल्कुल इसी तरह का आतंक चाहता है और इस जंग को खींच रहा है. रूस पर दबाव के बिना शांति असंभव है. वार्ता ने कभी भी बैलिस्टिक मिसाइलों और हवाई बमों को नहीं रोका है. रूस के प्रति एक ऐसे रवैये की आवश्‍यकता है जिसका एक आतंकवादी हकदार है. बता दें कि करीब 3 साल से चल रहे युद्ध में यूक्रेन भयावह त्रासदी से जूझ रहा है. उसके सभी प्रमुख शहर खंडहर बन गए हैं. इस युद्ध में हजारों सैनिक और लोग मारे जा चुके हैं. जबकि हजारों लोग अपंग भी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें :- कीव में भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा रूस, यूक्रेनी मंत्री बोले- मित्रता का दावा महज दिखावा

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version