‘जेलेंस्की रूस को डोनबास…’, यूरोपीय नेताओं को ट्रंप ने किया फोन, कहा- ऐसे ही लौटेगी शांति

Russia Ukraine War : अलास्‍का में मुलाकात के दौरान पुतिन से बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं को फोन किया और यूक्रेन में तत्काल शांति लाने के लिए बातचीत की. इस दौरान ट्रंप ने अपनी दो टूक देते हुए कहा कि अगर जेलेंस्की रूस को डोनबास का पूरा इलाका सौंप दें, यहां तक कि उन क्षेत्रों को भी जो रूसी सैनिकों के कब्जे में नहीं है तो क्षेत्र में तुरंत शांति आ सकती है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ ट्रंप करेंगे बातचीत  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय अधिकारी का कहना है कि अस मुद्दे को लेकर ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ चर्चा करेंगे. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस बैठक के लिए यूरोपीय नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. इस मामले को लेकर और शांति लाने के लिए टंप का मानना है कि समझौता के तहत सीजफायर से भी अच्छे निर्णय लिए जा सकते हैं.

रूस को जमीन देने से किया विरोध

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रूस को जमीन देने के लिए जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि हम रूस को जमीन देने के किसी भी समझौते पर सहमत नहीं हो सकते हैं. बता दें कि इसे उन्होंने यूक्रेनी संविधान का उल्लंघन बताया. जानकारी देते हुए बता दें कि रूस को जमीन देने वाले डील के बदले पुतिन ने यूक्रेन के बाकी हिस्सों में सीजफायर की पेशकश की है. इसके साथ ही पुतिन ने दावा करते हुए कहा कि वह यूक्रेन या किसी भी यूरोपीय देश पर फिर से हमला नहीं करेगा.

अपने क्षेत्र पर निर्णय लेना यूक्रेन पर निर्भर

ऐसे में अधिकारियों ने कहा कि अपने क्षेत्र पर निर्णय लेना यूक्रेन पर निर्भर होगा और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को बलपूर्वक नहीं बदला जाना चाहिए. बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि रूस पर कोई और प्रतिबंध या आर्थिक दवाब डालने का जिक्र नहीं किया है. ऐसे में इस बात यूरोपीय नेताओं ने जोर दिया कि जब तक हत्याएं बंद नहीं हो जातीं, वे रूस पर प्रतिबंध और आर्थिक दबाव जारी रखेंगे.

 इसे भी पढ़ें :- भारत अगले दो महीने में 114 फाइटर जेट खरीदने का बना रहा प्लान, राफेल F-15 या Su-35, किस पर लगाएगा दांव

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना 4,800 और चांदी 9,000 रुपये महंगी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी...

More Articles Like This

Exit mobile version