यूक्रेनी राष्ट्रपति के बयान पर Maria Zakharova ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘रूस को जेलेंस्की पर भरोसा नहीं…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moscow News: रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा (Maria Zakharova) ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने नवंबर में आयोजित होने वाले दूसरे शांति सम्मेलन में रूसी प्रतिनिधियों को मौजूद रहने का प्रस्ताव दिया था. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता मारिया जखारोवा का कहना है कि रूस के साथ संभावित वार्ता पर जेलेंस्की ने जो बयान दिए हैं, वो विश्वसनीय नहीं है.

रूस को यूक्रेन के राष्ट्रपति पर नहीं है भरोसा

मारिया जखारोवा ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, रूस को यूक्रेन के राष्ट्रपति पर भरोसा नहीं है. उन्होंने याद दिलाया कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, उनके प्रशासन या उनके पश्चिमी क्यूरेटरों ने रूस के साथ वार्ता पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को निरस्त करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है. प्रवक्ता के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति और कीव के पश्चिमी सहयोगी एक बार फिर अपने असफल शांति फार्मूले को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: पुणे में बारिशः जलमग्न सड़क में उतरा करंट, तीन लोगों की मौत, एक की भूस्खलन से गई जान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version