Russia Ukraine War: यूक्रेन को मिली बड़ी राहत! रूस पर कहर बनकर बरसेंगे अमेरिकी हथियार, बाइडेन ने दी मंजूरी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े जंग को दो साल से भी अधिक का समय हासे गया है, लेकिन दोनों देशों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है बल्कि धीरे धीरे ये युद्ध बढ़ता ही जा रहा है. इन दोनों देशों में चल रहे युद्ध के वजह से ही अब रूस और अमेरिका के रिश्‍तों में भी दरार पड़ने लगी है.

दरअसल, वॉशिंगटन लगातार कीव की मदद कर रहा है. इसी बीच एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को कहीं भी अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों का इस्तेमाल कर हमला करने की इजाजत दी है. अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन की सेना केवल खार्किव के पास से ही नहीं बल्कि सीमा पार से भी हमला कर सकती है.

अमेरिका ने दी हरी झंडी 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिका द्वारा कीव को रूस के अंदर हमला करने के लिए हरी झंडी दिए जाने के कुछ सप्ताह बाद ये बात सामने आयी, जो खार्किव शहर पर सीमा पार से हुए हमले का जवाब है. हालांकि, उस वक्‍त अधिकारियों ने कहा था कि इस बदलाव का मतलब नीतियों में बदलाव से नहीं है. नीति खार्किव क्षेत्र तक सीमित है.

ऐसे में यूक्रेनी सेना ने अब तक एक बार रूस में हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल किया है. इा दौरान उसने बेलगोरोड शहर में लक्ष्यों को नष्ट कर रूसी हमले को कड़ी टक्कर देने का प्रबंध किया है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन के साथ समझौता

हालांकि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा था कि रूस में अमेरिकी हथियारों से हमला करने के बारे में यूक्रेन के साथ समझौता किया गया है. इसका मतलब है कि कीव की सेना रूसी सेना को कहीं भी मार सकती है.

इसे भी पढ़ें:- International Yoga Day 2024: इंसानों से लेकर जानवर तक कर रहे योग, दुनियाभर से आईं योग दिवस की खास तस्वीरें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version