रूस जाते ही ढेर होने लगे तानाशाह किम जोंग के लड़ाके! यूक्रेन ने मार गिराए 40 उत्तर कोरियाई सैनिक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच दो साल से भी अधिक समय से जंग जारी है. ऐसे में ही हाल ही में यूक्रेन ने दावा किया था उत्‍तर कारियाई सैनिक यूक्रेन के खिलाफ इस युद्ध में रूस के साथ उतरने वाले है. इसी बीच एक चौका देने वाली खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के रूस में तैनात 40 उत्तर कोरियाई सैनिकों को मार गिराया है. इसकी जानकारी एक घायल उत्‍तर कोरियाई सैनिक द्वारा दी गई है.

नॉर्थ कोरियाई सैनिक ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने उसके ब्रिगेड के 40 जवानों को मार दिया. साथ ही उसने ये भी कहा कि उत्‍तर कोरियाई सैनिकों को बिना पुख्ता जानकारी और हथियारों के यूक्रेनी सेना से लड़ने के लिए भेज दिया गया.

18 नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को रूस ने बनाया बंधक

उन्‍होंने कहा कि जब से नॉर्थ कोरियाई सैनिकों की रूसी धरती पर तैनाती की बात कन्फर्म हुई है. तब से कुछ वरिष्ठ यूक्रेनी कमांडरों ने नॉर्थ कोरियन सेना की काबिलियत पर सवाल उठाए हैं. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि यूक्रेनियों को इनके लिए ज्यादा चिंता करने की आवश्‍य‍कता नहीं है. हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में 18 नॉर्थ कोरियाई सैनिक अपने निर्धारित तैनाती पर पहुंचने से पहले ही भाग निकले. जिसके बाद उन सभी को 40 मील दूर रूसी सेना ने बंधक बना लिया और उन्हें कुछ दिनों से बिना खाने और जरूरी सामानों के उन्‍हें कुर्स्क के जंगलों में छोड़ दिया गया.

यूक्रेन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को दी चेतावनी

हालांकि इससे पहले यूक्रेनी सेना ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को चेतावनी दी थी. उन्‍होंने उत्तर कोरियाई सैनिकों के रूस में रहने के एक कैंप का वीडियों जारी करते हुए कहा था कि युद्ध में जान गंवाने के उन्‍हें आत्मसमर्पण कर देना चाहिए.

रूस अपनी सेना में करेगा विस्तार

वहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि  उनका मानना है कि रूस में 10 हजार कोरियाई सैनिक मौजूद है, जिनमें से 8 हजार सैनिकों की तैनाती कुर्स्क क्षेत्र में हुई है. वहीं, इस मामले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पश्चिमी देशों और दक्षिण कोरिया की प्रतिक्रिया को देख रहे हैं और ऐसे में मुझे भरोसा है कि इन प्रतिक्रियाओं के बाद पुतिन अपने सेना में विस्तार करेंगे.

यह भी पढ़ें:-PM Modi ने यूनान के प्रधानमंत्री से फोन पर की वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version