Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दनादन बरसाई मिसाइलें, 41 लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते करीब ढाई साल से जारी जंग खतरनाक मोड़ पर है. रूस ने यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है. दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार घातक हमले कर रहे हैं. हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमले और बढ़ा दिए हैं. इस बीच मध्य यूक्रेन में रूस ने एक बार फिर जोरदार हमला किया है. इस हमले में 41 लोगों की जान चली गई है, 180 लोगों के घायल होने की खबर है. रूसी सेना ने ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए हैं.  इसकी जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दी है.

खारकीव में 47 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले रूस ने रविवार को यूक्रेन के खारकीव में घातक हमले किए थे. इस हमले में 5 बच्चों सहित 47 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, ये 47 मौतें खारकीव के एक मॉल पर रूसी सेना के मिसाइल हमले में हुईं. इस हमले के बाद जेलेंस्की ने अपने पश्चिमी सहयोगियों से चर्चा की थी और उनकी तरफ से दी गई मिसाइलों से रूस पर हमला करने की अनु‍मति मांगी थी. यूक्रेन का कहना है कि वह रूस के और अंदर के इलाकों में हमला करना चाहता है.

यूक्रेन ने किया ड्रोन हमला

रूसी अधिकारियों की ओर से भी कहा गया था कि यूक्रेन ने करीब 158 ड्रोन हमले किए है. जिससे मॉस्को ऑयल रिफाइनरी और कोनाकोवो पावर स्टेशन में आग लग गई. बता दें कि पिछले हफ्ते रूस के शहर सरतोवा की बिल्डिंग पर एक यूक्रेनी ड्रोन से हमला हुआ था, जिसकी तुलना अमेरिका के 9/11 से की गई थी.

 ये भी पढ़ें :- दिनभर में मात्र 30 मिनट सोता है ये शख्स, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version