यूक्रेन पर अचानक मेहरबान हुए पुतिन, किया सीजफायर का ऐलान, जानें वजह

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच काफी लंबे समय से युद्ध चल रहा है. जो कि फिलहाल थम गया है. बता दें कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अचानक युद्धविराम की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही क्रेमलिन के इस कदम का लोग स्वागत कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा दिल दिखाते हुए खुद ही यूक्रेन के साथ युद्ध विराम का ऐलान किया है. हालांकि यह युद्ध विराम स्थाई नहीं है, बल्कि 32 घंटे के लिए है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वयं बृहस्पतिवार को यूक्रेन में युद्ध विराम का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने यह घोषणा ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ सप्ताहांत के दौरान की. जानकारी के मुताबिक, अगले 32 घंटे के लिए युद्धविराम का ऐलान किया गया है. इस दौरान रूस यूक्रेन पर कोई भी हमला नहीं करेगा और पुतिन ने अपनी सेना को यह निर्देश भी दे दिया है.

ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद करें- जेलेंस्‍की

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि 32 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा तब की, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ के मौके पर कुछ समय के लिए शत्रुता को रोकने का आह्वान किया था. जानकारी देते हुए बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति  जेलेंस्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में युद्ध विराम के इस प्रस्ताव को रखा था. ऐसे में जेलेंस्की की मांग थी कि दोनों पक्ष छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद कर दें.

एकतरफा 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा

बताया जा रहा है कि जेलेंस्की ने रूस को युद्ध विराम का यह प्रस्ताव दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे अमेरिका के माध्यम से दिया था. इसके साथ ही पुतिन ने पिछले ईस्टर पर एकतरफा 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की, लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया. इतना ही नही बल्कि युद्धविराम की घोषणा करते हुए क्रेमलिन ने अपने बयान में कहा कि ”इस अवधि के दौरान सभी सीमाओं पर शत्रुता पर रोक के आदेश जारी किए गए हैं”. आदेश में कहा गया कि ”हमें उम्मीद है कि यूक्रेनी पक्ष रूसी संघ के उदाहरण का अनुसरण करेगा.”

 इसे भी पढ़ें :- भारत का डिजिटल मॉडल वैश्विक स्तर पर चमका, केन्या ने अपनाया DPI, UPI और डिजीलॉकर से बदलेगी शासन व्यवस्था

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version