अगर युद्ध नही रूका तो…, रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन को दी वॉर्निंग!

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर युद्ध नही रूका तो यह जंग तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है. ऐसे में व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले महीने ही इस युद्ध में 25,000 लोग मारे गए, इसमें से ज्यादातर सैनिक थे. बता दें कि उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग में हो रही मौतों पर दुख जताया.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध को तत्काल रोकने की अपील करते हुए ट्रंप ने कहा कि “मैं यहां हो रहीं हत्याओं को रुकते हुए देखना चाहता हूं. उन्‍होंने बताया कि पिछले महीने इस युद्ध में लगभग 25,000 सैनिक मारे गए. उन्‍होंने ये भी कहा इसे रोकने के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन इस तरह की चीजें अंत में तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकती हैं.”

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा

ऐसे में दुनियाभर में सीजफायर का दम भरने वाले ट्रंप को रूस-यूक्रेन जंग को दूर से देखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. क्‍योंकि इस युद्ध में दोनों देशों में से कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट का कहना है कि ट्रंप रूस और यूक्रेन से काफी निराश हैं क्योंकि दोनों ही देश सीजफायर नहीं करना चाहते हैं.

युद्ध के दोनों पक्षों निराश ट्रंप

बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग का जिक्र करते हुए कैरोलिन लीविट ने कहा कि “इस युद्ध के दोनों पक्षों से ट्रंप बेहद निराश हैं. वे बातचीत करते-करते थक चुके हैं. इसलिए अब वे सिर्फ बातें नहीं चाहते. वे कार्रवाई चाहते हैं और वे चाहते हैं कि यह युद्ध समाप्त हो जाए. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए सुरक्षा समझौते के तहत अमेरिका यूक्रेन को सहायता देने के लिए तैयार होगा. हालांकि, उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी शांति योजना पर इतनी आसानी से सहमति नहीं दी, जिससे कीव पर दबाव बढ़ गया.

इसे भी पढ़ें :- UP BJP President: UP बीजेपी को 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version