Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में मचा दी तबाही, दागे 479 ड्रोन

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है. हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. इस बीच सोमवार को यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रूस ने जंग के दौरान एक रात में सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है. रूस ने इस हमले में बमबारी के लिए 479 ड्रोन का इस्तेमाल किया है. यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, ड्रोन के अलावा यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न तरह के 20 मिसाइलें भी दागी गई हैं.

यूक्रेनी वायु सेना ने क्या कहा

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि हमले में मुख्य रूप से यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. वायु सेना के एक बयान में कहा गया है कि यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्‍टम ने 277 ड्रोन और 19 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. बयान में दावा किया गया कि केवल 10 ड्रोन या मिसाइल ही अपने लक्ष्य तक पहुंच पाए. हालांकि यूक्रेन के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

कितने यूक्रेनी नागरिकों की हुई मौत

रूस के हवाई हमले आमतौर पर देर शाम को शुरू होते हैं और सुबह खत्म होते हैं, क्योंकि अंधेरे में ड्रोन को पहचानना आसान नहीं होता है. रूस ने तीन साल से अधिक समय से जारी जंग के दौरान लगातार यूक्रेन के नागरिक इलाकों में शाहिद ड्रोन से हमला किया है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इन हमलों में 12 हजार से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं. वहीं रूस कहता है कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है.

ये भी पढ़ें :- राजा मर्डर केसः प्रेम में अंधी सोमन ने अपने माथे पर लगा लिया पति की हत्या का कलंक

 

Latest News

ईरान के मिसाइल हमलों के बीच खाड़ी में फंसे 90 लाख भारतीय, युद्ध की यह आग भड़की तो क्या होगा अंजाम

West Asia: पश्चिम एशिया में मिसाइल हमलों, धमाकों और युद्ध की उठती चिनगारियों ने पूरी दुनिया के सामने गंभीर...

More Articles Like This

Exit mobile version