यूक्रेन ने रूस पर किया भीषणा ड्रोन हमला, धुंआ-धुंआ हुआ रूसी तेल डिपो

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के तेल डिपो पर बहुत भयंकर हमला किया है. रविवार को रूसी अधिकारियों ने बताया कि काले सागर के तटीय पर्यटन स्थल सोची के पास एक तेल डिपो पर रातभर चले यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला और तेज़ हो गया है. वीडियो में डिपो में तेजी से आग की लपटें और धुआं उठते देखा जा सकता है.

तेल के डिपो में डरावनी आग

क्रास्नोदर क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येफ़ ने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए कहा कि एक ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद उसका मलबा एक ईंधन टैंक से टकरा गया, जिससे आग भड़क उठी. इस आग को बुझाने के लिए 120 से अधिक फायरफाइटर्स को मौके पर भेजा गया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में तेल डिपो के ऊपर घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है. इस बीच, रूस की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सोची हवाईअड्डे पर अस्थायी रूप से उड़ानों को रोक दिया है.

यूक्रेनी ड्रोन हमले में 4 लोग घायल

रूस के वरोनेज क्षेत्र में एक अन्य यूक्रेनी ड्रोन हमले में चार लोग जख्‍मी हो गए हैं. रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक रूस और काले सागर के ऊपर 93 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए. दूसरी ओर, दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव शहर में रूसी मिसाइल हमले ने एक आवासीय क्षेत्र पर हमला किया गया.

इस हमले में 7 लोग घायल हुए. यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी. यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रविवार को रूस की ओर से 76 ड्रोन और 7 मिसाइलें दागी गई है. इनमें से 60 ड्रोन और 1 मिसाइल को मार गिराया गया, लेकिन 16 ड्रोन और 6 मिसाइलें 8 अलग-अलग जगहों पर अपने लक्ष्यों तक पहुंच गईं.

ये भी पढ़ें :- Prayagraj Flood Update: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव जारी, NDRF-SDRF टीम तैनात

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version