अचानक हमलावर हुए यूक्रेन ने रूस पर बरसाए ड्रोन बम, ईंधन डिपो को बनाया निशाना

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को करीब ढाई साल हो गए है. वहीं युद्ध के दो वर्ष बीते जाने के बाद यूक्रेन अचानक रूस पर हमलावर हो गया है. बीती रात यूक्रेन की सेना ने रूस के कई इलाकों में ड्रोन बम बरसाए. यूक्रेनी हमले से इलाके में लोगों के बीच दहशत फैल गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. हालांकि इस हमले में किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है. इस हमले की जानकारी रूसी अधिकारियों ने दी है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसकी हवाई रक्षा सिस्‍टम ने अनेक इलाको में 75 ड्रोन को बीच में ही बर्बाद कर दिया है.

यूक्रेनी सीमा से लगे इलाकों में ड्रोन हमला

जानकारी के अनुसार, यूक्रेन ने बेलगोरोड, क्रास्नोडार, ओर्योल, रोस्तोव, कुर्स्क, वोरोनिश और रियाजान सहित यूक्रेन के सीमा से लगे कई अन्‍य क्षेत्रों में ड्रोन अटैक किए. रूस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इनमें से एक ड्रोन को आजोव सागर पर नष्‍ट कर दिया गया. रूसी मंत्रालय के मुताबिक, रूस के रोस्तोव क्षेत्र में 36 ड्रोन को बर्बाद कर दिया गया. रोस्तोव के गवर्नर वसीले गोलुबेव ने ऑनलाइन एक बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन ने इस इलाके में कुल 55 ड्रोन से हमला किया था. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इनमें से कितने ड्रोन को नष्‍ट कर दिया गया और कितने अपने लक्ष्य तक पहुंचे.

कई मालगोदाम बर्बाद

जानकारी के अनुसार, यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मोरोजोवस्क और कामेन्स्की में मौजूद मालगोदामों को क्षति हुई है. वहीं, शनिवार को यूक्रेन के ‘जनरल स्टाफ’ ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेनी सेना ने मोरोजोवस्क में एक एयरपोर्ट पर हमला किया. साथ ही साथ बेलगोरोद, कुर्स्क और रोस्तोव इलाकों में ईंधन डिपो को भी बर्बाद कर दिया.

ये भी पढ़ें :- UK Street Violence: ब्रिटेन के कई शहरों में भड़की हिंसा, पुलिसकर्मियों से मारपीट; आग के हवाले पुलिस स्टेशन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version