Amroha Accident: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, बेटी घायल, जा रहे थे गंगाजल लेने

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amroha Accident: यूपी के अमरोहा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शनिवार की आधी रात के बाद गजरौला में हाईवें पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दिया. इस हादसे में गंगा जल लेने जा रहे दंपती की जहां मौत हो गई, वहीं उनकी बेटी घायल हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने कार को पकड़ लिया.

स्कूटी से दंपती गंगा जल लेने जा रहे ब्रजघाट
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के थाना मझौला क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी संजीव गुप्ता अपनी पत्नी दुर्गा गुप्ता और पांच वर्षीय बेटी पूर्वी के साथ स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की रात करीब तीन बजे ब्रजघाट से गंगा जल लेने के लिए जा रहे थे.

पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत, मासूम बेटी घायल
दंपती बेटी के साथ स्कूटी से उस सड़क पर चल थे, जिसपर ट्रैफिक वन-वे चल रहा है, जबकि कांवड़ियों के लिए निर्धारित सड़क दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली है. जब, ये लोग गजरौला में हाईवे पर कुंदन रेस्टोरेंट के सामने आए, इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल बच्ची को टीएमयू में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि मृतक संजीव गुप्ता मुरादाबाद में ही एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर थे. उनका एक बेटा प्रियांशु भी है.

पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को पकड़ा
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरिश वर्धन सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार दंपती वन वे ट्रैफिक वाली लाइन पर चल रहे थे. जिस कार ने टक्कर मारी है, उसे पुलिस ने पकड़ लिया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version