Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन से मांगी माफी, रूस से युद्ध को लेकर कही ये बात

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रुस-युक्रेन युद्ध में अमेरिका शुरू से ही युक्रेन की सहायता कर रहा है. अमेरिका, यूक्रेन के लिए युद्धकालीन सहायता का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है. वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हथियार सप्लाई में हुई देरी के लिए युक्रेन से माफी मांगी है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की उत्तरी फ्रांस के नॉर्मंडी में डी-डे के 80वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने युक्रेन को हर संभव हथियारों की मदद करने की बात कही. ताकि यूक्रेन इन हथियारों की मदद से देश के पूर्वी क्षेत्रों में तीव्र रूसी आक्रमण को रोक सके.

जानिए क्या बोले जो बाइडेन

दरअसल, शुक्रवार को पेरिस में D-Day landings की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सार्वजनिक माफी मांगी. जो बाइडेन ने कहा कि वह यूक्रेनी लोगों से उन दिनों के लिए माफी मांगते है जब वो असमंजस में थे कि अमेरिका की ओर से और मदद की खेप आएगी या नहीं. जबकि अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर का सैन्य पैकेज की सहायता देने में छह महीना इंतजार किया. जिससे रूस को युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल करने में मदद मिली.

अमेरिका लंबे समय से युक्रेन के साथ

D-Day landings की वर्षगांठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जो बाइडेन ने आगे कहा, “अमेरिका और अमेरिका के लोग लंबे समय तक यूक्रेन के साथ खड़े हैं. हम अभी भी पूरी तरह से आपके साथ हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को लगभग 225  मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा. अधिकारियों के मुताबिक, इस सहायता पैकेज में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम  या HIMARS के लिए युद्ध सामग्री, साथ ही मोर्टार सिस्टम और आर्टिलरी राउंड शामिल रहेगा.”

पश्चिमी देशों ने दी ये अनुमति

ज्ञात हो कि हाल ही में यूक्रेन की सेना की बढ़ती मुश्किलों के बीच अपना रुख बदलते हुए अमेरिका सहित कुछ नाटो सहयोगियों ने कहा था कि वे यूक्रेन को रूस के अंदर हमले करने के लिए अपने हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देंगे. जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा था कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा युद्ध नियंत्रण से बाहर हो सकता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version