Russia-Ukraine: रूस को तबाह करने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति का प्लान तैयार, बस एक ‘हां’ का है इंतजार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine: रूस और यूक्रेन युद्ध को करीब दो साल हो गए लेकिन अभी भी कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है. वहीं, दोनों देशों के बीच अब लड़ाई आर पार की हो गई है. ऐसे में एक तरफ जहां रूस ताबड़तोड़ हमले कर रही है, वहीं अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की भी रूस को तबाह करने के लिए प्‍लान बना लिया है. ऐसे में इंतजार है तो बस एक हां की.

दरअसल, यूक्रेन चाहता है कि रूस पर हमला करने के लिए अपने हथियारों के इस्‍तेमाल के लिए अमेरिका उसे मंजूरी दे दें. और इसी सिलसिले में यूक्रेनी डेलिगेशन अमेरिका के सीनियर अधिकारियों के साथ बातचीत में लगे हुए हैं. यूक्रेन ने मंजूरी के लिए अमेरिका पर दबाव बढ़ा दिया है. उसका कहना है कि US कीव से रूसी सैन्य ठिकानों पर हमला मंजूरी दे.

अमेरिका ने नहीं दी अभी तक मंजूरी

बता दें कि साल 2022 से लेकर अब तक अमेरिका ने यूक्रेन को 50 बिलियन डॉलर से भी अधिक की सहायता प्रदान की है, लेकिन अपने हथियारों को रक्षात्मक सीमा पर अभियानों तक सीमित कर रखा है. इससे स्‍पष्‍ट होता है कि अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को जो भी हथियार दिए हैं, उनसे अटैक करने की मंजूरी नहीं दी है.

जेलेंस्की ने बनाई रणनीति

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की जबरदस्त स्ट्राइक के बाद खार्कीव में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यूक्रेनी राष्ट्रपति का मानना है कि अब रूस की ओर ये हमले तभी रुक सकते हैं, जब रूसी सैन्य ठिकानों और हथियारों के बेस पर हमला कर उसे तहस नहस किया जाए, जिसके लिए उसे बस अमेरिकी के इशारे का इंतजार हैं.

इसे भी पढें:-Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागे कई मिसाइल, दहल उठी राजधानी कीव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version