ट्रंप से परेशान वेनेजुएला को मिला रूस का समर्थन, पुतिन ने राष्ट्रपति मादुरो को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Moscow: अमेरिका और वेनेजुएला के चल रहे तनाव के बीच इजराइल ने नया संकेत दिया है. बताया जा रहा है कि पुतिन वेनेजुएला के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. बता दें कि ट्रंप लगातार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को निशाना बना रहे हैं. वह वेनेजुएला के तेल टैंकरों को लगातार जब्त कर रहे हैं.

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के साथ टेलीफोन पर बातचीत

क्रेमलिन ने जानकारी दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अपने लंबे समय से सहयोगी रहे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. यह बातचीत अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के तट पर एक तेल टैंकर को जब्त करने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में हुई. क्रेमलिन के बयान के अनुसार पुतिन ने इस बातचीत में वेनेजुएला के प्रति रूस के समर्थन की पुष्टि की.

पुतिन ने वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की

क्रेमलिन द्वारा फोन कॉल के बाद जारी बयान में कहा गया कि व्लादिमीर पुतिन ने वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की और बढ़ते बाहरी दबाव के मद्देनजर राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की रक्षा के उद्देश्य से मादुरो सरकार की नीति के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की. रूस, वेनेजुएला का एक प्रमुख सहयोगी है और उसने मादुरो सरकार को राजनयिक और आर्थिक समर्थन प्रदान किया है.

वेनेजुएला पर कड़े प्रतिबंध लगाए

खासकर, जब से अमेरिका ने वेनेजुएला पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. इससे स्पष्ट होता है कि रूस, अमेरिका के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद अपने सहयोगी वेनेजुएला के साथ खड़ा है और मादुरो सरकार को अपना समर्थन जारी रखे हुए है.

इसे भी पढ़ें. M23 विद्रोहियों ने कांगो के दक्षिण किवु में किया बड़ा हमला, 400 से अधिक लोगों की मौत

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version