‘गहरा दुख हुआ…’, माइक्रोनेशिया के विदेश सचिव के निधन पर एस जयशंकर ने व्यक्त किया शोक

S Jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माइक्रोनेशिया के विदेश सचिव लोरिन एस रॉबर्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्‍होंने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए उन्‍होंने लिखा कि “माइक्रोनेशिया के विदेश सचिव लोरिन एस रॉबर्ट के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. मैं उनके परिवार और माइक्रोनेशिया के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त करता हूं”

जानकारी देते हुए बता दें कि कुछ ही समय पहले एस जयशंकर ने संघीय माइक्रोनेशिया राज्यों (एफएसएम) को उनके स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी थीं. ऐसे में उन्‍होंने कहा कि “विदेश सचिव लोरिन एस. रॉबर्ट और संघीय माइक्रोनेशिया राज्यों की सरकार और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.” बता दें कि भारत और माइक्रोनेशिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.

परियोजना प्रगति पर प्रशांत द्वीपीय देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत-यूएनडीपी निधि के अंतर्गत प्रशांत द्वीपीय देशों (पीआईसी) के लिए 7 जलवायु पूर्व चेतावनी प्रणालियां नाम की परियोजना प्रगति पर है और इसका मुख्‍य कारण है कि 7 प्रशांत द्वीपीय देशों की सरकारों की जलवायु संबंधी आपदाओं के लिए तैयारी करने, उनका जवाब देने और उनसे उबरने की क्षमता को बढ़ाना है.

सौर ऊर्जाकरण में एफएसएम की सहायता कर रहा भारत

इसके साथ ही 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत वाली माइक्रोनेशिया की राष्ट्रीय लैंगिक मशीनरी को सुदृढ़ बनाने के लिए एफएसएम की सहायता कर रहा है. सभी प्रशांत द्वीप समूहों में राष्ट्राध्यक्षों के आवास/कार्यालयों के सौर ऊर्जाकरण की परियोजना के एक भाग के रूप में भारत यूएनडीपी कोष के अंतर्गत राष्ट्राध्यक्षों के आवास के सौर ऊर्जाकरण में भी एफएसएम की सहायता कर रहा है.

भारत ने की थी प्रशांत द्वीपसमूह सहयोग मंच की मेजबानी

इस मामले को लेकर मीडिया का कहना है कि सितंबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-प्रशांत द्वीपसमूह सहयोग मंच (FIPIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक (FMM) की मेज़बानी की थी, जिसमें कई प्रकार के 12-सूत्रीय कार्य योजना की प्रगति को लेकर चर्चा की गई थी. इतना ही नही बल्कि 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अवसर पर आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रशांत द्वीप देशों के विकास साझेदार के रूप में भारत की भूमिका का जिक्र किया गया.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान के सिंध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 लोगों की मौत और कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version