एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलिमा टेटे फिर बनीं कप्तान

New Delhi: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है. 20 सदस्यीय टीम की कमान एक बार फिर सलिमा टेटे को सौंपी गई है. बता दें कि सलिमा की कप्तानी में भारत ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप का खिताब जीता था.

सविता को टीम में जगह मिली

हाल ही में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अनुभवी गोलकीपर सविता को टीम में जगह मिली है. उनके साथ बिचू देवी खरीबाम दूसरी गोलकीपर होंगी. डिफेंस में सुशीला चानू पुखरंबम, ईशिका चौधरी, ज्योति, लालथांतलुआंगी और शिल्पी डबास को शामिल किया गया है. लालथांतलुआंगी और शिल्पी ने एफआईएच नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में पदार्पण किया था और शानदार प्रदर्शन के दम पर एशियन गेम्स टीम में जगह बनाई.

कप्तान सलिमा टेटे के साथ शामिल 

मिडफील्ड में कप्तान सलिमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग खेलती नजर आएंगी. वहीं, फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है.

एशियन गेम्स की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार

मुख्य कोच स्जोएर्ड मारिज्ने ने टीम चयन पर कहा, ‘हमारे पास ऐसी टीम है जिसमें युवा, अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन है. सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस टीम ने पिछले कुछ महीनों में शानदार फॉर्म और फिटनेस दिखाई है. हमें पूरा विश्वास है कि यह टीम एशियन गेम्स की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है.’

भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर: सविता पूनिया, बिचू देवी खरीबाम

डिफेंडर: ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथांतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलिमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग

इसे भी पढ़ें. ‘जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कराएंगे…’, राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version