विरोध-प्रदर्शन के बीच OpenAI के सीईओ ऑल्टमैन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Washington: अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन के घर पर शुक्रवार सुबह तडके करीब 4 बजे पेट्रोल बम से हमला हुआ. पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ऑल्टमैन के घर पर मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंका और मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक इस हमले में घर के बाहरी गेट का एक हिस्सा जल गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ.

सैम ऑल्टमैन का ही था घर 

सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग ने बताया कि घटना नॉर्थ बीच इलाके की एक रिहायशी संपत्ति में हुई. बाद में OpenAI के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि यह घर सैम ऑल्टमैन का ही था. OpenAI कंपनी ने ही चैट जीपीटी को बनाया है. पुलिस ने करीब एक घंटे बाद आरोपी को OpenAI के मुख्यालय के पास गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक वह वहां भी इमारत को आग लगाने की धमकी दे रहा था. फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच जारी है.

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार

OpenAI ने कहा है कि वह इस मामले में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा है. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया गया है. यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब OpenAI और उसके सीईओ को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. पिछले कुछ महीनों में कंपनी के दफ्तरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन और धमकी भरी घटनाएं सामने आई हैं.

किस मंशा से किया हमला 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह हमला किस मंशा से किया और क्या इसके पीछे कोई संगठित कारण था. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया भर में बहस तेज है और OpenAI के अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ जुड़ाव को लेकर भी आलोचना हो रही है.

इसे भी पढ़ें. मिर्जापुर में वारदातः बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर वकील को सुलाई मौत की नींद

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version