Sana Airport पर इजरायली हमले से मची तबाही, हूतियों ने नेतन्याहू से बदला लेने की कसम खाई

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यमन के हूती नियंत्रित राजधानी सना में इजरायल ने बड़ा हमला किया है. इस दौरान सना हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन तबाह हो गए हैं. कहा जा रहा है कि इजरायल के इस हमले में करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.  हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किए गए एक बयान में कहा गया था कि इजरायली हमलों में ज्यादा नुकसान होने के बाद हवाई अड्डा अगली सूचना तक सभी उड़ानों को निलंबित कर रहा है.

 सना हवाई अड्डा पूरी तरह से तबाह

वहीं, इजरायली सेना ने बताया कि सुरक्षा बलो द्वारा यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर किये गये हवाई हमलों में राजधानी सना में देश का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरी तरह से तबाह हो गया. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि इस हमने से क्षेत्र में कई बिजली संयंत्रों को नुकसान पहुंचा है.

हवाई अड्डे पर दिखा धुएं का गुब्‍बार

इजरायली मीडिया द्वारा जारी किए गए कथित वीडियों में सना के प्रभावित क्षेत्रों में धुएं का घना काला गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है, साथ ही इसमें विस्फोट की आवाज भी सुनाई दे रही है. दरअसल, इजरायल ने यमन में विद्रोहियों को निशाना बनाकर दो दिनों में दूसरी बार हवाई हमले किये है. बता दें कि रविवार को इजरायल के हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले के जवाब में यह हमला किया गया था.

इसे भी पढें:- PM Modi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने किया एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट, X पर लिखी ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version