सऊदी अरब का यमन पर हमला, अलगाववादियों ने लगाए एयरस्ट्राइक के आरोप, जानें वजह

Must Read

Saudi Arabia : दुनिया भर में छिड़े संघर्षों के बीच अब दुबई ने भी अपना हाथ साफ कर दिया है. बता दें कि सऊदी अरब ने यमन में अलगाववादियों की सेना पर एयरस्ट्राइक कर दी है. दक्षिण येमन के अलगाववादियों ने सऊदी अरब पर आरोप लगाया है कि सऊदी अरब ने उनकी सेना पर हवाई हमला किया है. बता दें कि सऊदी अरब ने अभी तक इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया है.

सऊदी अरब पर यह आरोप उस समय लगा जब एक दिन पहले ही उसने अलगाववादियों को अपने कब्जे में लिए गए गवर्नरेट्स (इलाके) से पीछे हटने की चेतावनी दी थी. इस मामले को लेकर सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल का कहना है कि हमले येमन के हदरमौत के कब्जा क्षेत्र में हुए. फिलहाल इस हमले से किसी के घायल होने की अभी तक कोई जानकारी सामने आयी है.

सऊदी अरब पर भड़का अलगाववादी

बता दें कि इसके बाद अलगाववादी सऊदी अरब पर भड़क गए हैं. इसके साथ ही एक वीडियो में एक व्यक्ति को सऊदी के विमानों को हमले का जिम्मेदार ठहराते सुना जा सकता है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस की टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया. जानकारी के मुताबिक, यह एक ऐसा कदम है जो नाजुक गठबंधन के भीतर टकराव भड़का सकता है, जो देश के उत्तर में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से एक दशक से लड़ रहा है.

हदरमौत और अल-महरा पर कब्जा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एसटीसी ने दिसंबर 2025 की शुरुआत में हदरमौत और अल-महरा गवर्नरेट्स पर कब्जा कर लिया था, जिसे सऊदी अरब ने “अनावश्यक उकसावा” करार दिया और वापसी की मांग की. फिलहाल सऊदी अरब ने अभी तक इन हमलों की पुष्टि नहीं की है और कोई स्वतंत्र स्रोत अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सका.

 इसे भी पढ़ें :- ‘ऑनलाइन बेटिंग एप के जाल में फंसे तीन युवाओं ने की खुदकुशी’!, लगातार बढता जा रहा था कर्ज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This