सूखी रेगिस्तान के बीचोंबीच बनेगा 2.8 लाख से अधिक लोगों का आसियाना, सऊदी अरब तपती रेत पर बसा रहा ‘जन्नत’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi Arabia: सऊदी अरब का एक मेगा प्रोजेक्ट के तहत सूखे रेगिस्तान के बीचोंबीच 400 मीटर ऊंचा-चौड़ा मुकाअब खड़ा होगा, जिसे रियाद का नया चेहरा बनाने की योजना है. हालांकि इस सपने की राह आसान नहीं है- प्रोजेक्ट की टाइमलाइन आगे बढ़ चुकी है और नेतृत्व में भी बदलाव हुआ है.

दरअसल, न्यू मुरब्बा को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने साल 2023 में लॉन्च किया था. यह रियाद में करीब 14.1 वर्ग किलोमीटर में फैलेगा. यहां घरों से लेकर होटल, दुकानें, ऑफिस, मनोरंजन की जगहें और सामुदायिक सुविधाएं (कम्यूनिटी फैसिलिटी) होंगी. इस प्रोजेक्ट में 2.5 करोड़ वर्ग मीटर से ज्यादा फ्लोर एरिया विकसित करने की योजना है.

रेगिस्तान में बनेगा 2.8 लाख से ज्यादा लोगों का आसियाना

सऊदी अरब के मुताबिक, न्यू मुरब्बा को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि रोजमर्रा की जरूरत की ज्यादातर चीजें पैदल करीब 15 मिनट में पहुंची जा सकें. आधिकारिक योजना के मुताबिक, इसके करीब 25% हिस्से में ग्रीन स्पेस, 90 हजार से ज्यादा घर और 2.8 लाख से ज्यादा लोगों के रहने की योजना है. यानी रेगिस्तान के बीच केवल कंक्रीट का जंगल नहीं, बल्कि हरियाली, घर, कारोबार, मनोरंजन और आधुनिक तकनीक से लैस एक नया डाउनटाउन तैयार करने की कोशिश है. कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक के अनुसार, इस पूरे न्यू मुरब्बा प्रोजेक्ट की लागत करीब 50 अरब डॉलर है.

बीच में होगा 400 मीटर का मुकाअब

बता दें कि इसे पूरे प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी पहचान मुकाअब होगा. यह करीब 400 मीटर लंबा, 400 मीटर चौड़ा और 400 मीटर ऊंचा विशाल घनाकार ढांचा होगा. इसके अंदर दुकानें, होटल, घर, ऑफिस, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़ी जगहें बनाई जाएंगी. इतना ही नहीं, मुकाअब में AI, रोबोटिक्स और होलोग्राफिक तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ऐसा अनुभव देने की योजना है, जैसा सामान्य इमारतों में नहीं मिलता. इसकी डिजाइन सऊदी के नज्दी वास्तुशिल्प से प्रेरित होगी. देखने में कुछ हद तक पवित्र स्थल काबा की तरह दिखता है.

Latest News

Cargo Ship Attack: नहीं रुकने पर ओमान की खाड़ी में कार्गों शिप पर अमेरिका का हमला

Cargo Ship Attack: ओमान की खाड़ी में अमेरिका की सेना ने नाकेबंदी तोड़ने पर कार्गो जहाज पर बम बरसाया...

More Articles Like This