भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सऊदी अरब से आई खुशखबरी! 10 हजार लोगों को होगा फायदा, हज से जुड़ा है मामला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi Hajj portal: सऊदी अरब ने एक बार फिर से भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज पोर्टल को रजिस्‍टेशन के लिए खोल दिया, जिसे भारत के 10 हजार तीर्थयात्रियों को फायदा होगा. दरअसल, सऊदी हज मंत्रालय ने मीना में वर्तमान में उपलब्धता के आधार पर 10 हजार तीर्थयात्रियों को शामिल करने के लिए संयुक्त हज समूह ऑपरेटरों (सीएचजीओ) के लिए हज (नुसुक) पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है.

इस बात की जानकारी हज यात्रा को लेकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई. ऐसे में सीएचजीओ को बिना समय गंवाए अपनी प्रक्रिया को पूरा करना होगा, जिसके निर्देश जारी हो चुके है.

सऊदी अरब ने इन क्षेत्रों को किया रद्द

सऊदी अरब की ओर से खबर ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में जानकारी मिली थी कि 52,000 भारतीय हज यात्रियों का इस वर्ष हज जाना संदिग्ध है, क्योंकि सऊदी अरब ने मीना में उन क्षेत्रों को रद्द कर दिया है, जो पहले निजी टूर ऑपरेटरों को आवंटित किए गए थे.

भारत को आवंटित किया गया 1.75 लाख का कोटा

वहीं, सरकार की साल 2025 की हज नीति के मुताबिक, भारत को आवंटित कुल हज यात्रियों के कोटे में से 70 प्रतिशत कोटा भारतीय हज समिति द्वारा प्रबंधित किया जाएगा, जबकि शेष कोटा निजी हज समूह आयोजकों को आवंटित किया जाएगा. मंत्रालय ने बताया कि सऊदी अरब द्वारा भारत को 2025 के लिए 1,75,025 (1.75 लाख) का कोटा आवंटित किया गया है.

चन्द्रशेखर कुमार ने की जेद्दा की यात्रा  

वहीं, हाल ही में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव चन्द्रशेखर कुमार, संयुक्त सचिव सीपीएस बख्शी के साथ भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए चल रही हज तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जेद्दा गए थे. इसके अलावा, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 11 जनवरी से 12 जनवरी तक सऊदी अरब का दौरा किया था. इस दौरान दोनों देशों के बीच हज यात्रा की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई. जिसमें हज 2025 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर, हज और उमराह सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में भाग लेना और सऊदी गणमान्य व्यक्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें शामिल थीं.

इस दिन शुरू हो रहा हज

आपको बता दें कि इस वर्ष हज 2025 में 4 जून से 9 जून के बीच होने की संभावना है. हालांकि ये चांद के दिखने पर निर्भर करेगा, जो इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने, ज़िल-हज्ज की शुरुआत का संकेत देता है.

इसे भी पढें:-म्यांमार में भारत का ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ फेल करना चाहता था ये देश, सैन्य विमानों पर कई बार किया साइबर अटैक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version