SCO conference में शामिल होने पीएम मोदी पाकिस्तान जाएंगे या नहीं? विदेश मंत्रालय का आया जवाब

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SCO conference Pakistan: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अक्टूबर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को भी न्योता मिला है. इस सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को पाकिस्तान ने निमंत्रण दिया है. इस बात की पुष्टी भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक पीसी के दौरान कहा कि हां, हमें एससीओ के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिला है. हमारे पास इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है.

पाकिस्तान करेगा मेजबानी

साल 2024 में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 15-16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए देशों के शीर्ष नेतृत्वों को निमंत्रण भेजे गए हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है. कुछ देशों ने बैठक में भाग लेने की पुष्टि पहले ही कर दी है, उनके नाम साझा किये जाएंगे. जानकारी हो कि एससीओ की स्थापना साल 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने एक शिखर सम्मेलन में की थी. अब इसका हिस्सा भारत भी है.

पीएम मोदी जाएंगे या नहीं?

इन सब के बीच सवाल है कि क्या पीएम मोदी इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं. विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं गया है. हालांकि, वर्तमान में पाकिस्तान के साथ जो रिश्ते हैं, उससे साफ है कि बेहद कम संभावना है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाएंगे. वहीं, इस बात के बारे में भी अभी जानकारी नहीं है कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को खुद से न्योता दिया है या केवल आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है.

यह भी है एक कारण

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ के सभी संबंधों को एकतरफा तौर पर तोड़ दिए थे. इसी के साथ कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की ओर से भी हरकतें बंद नहीं की गईं हैं. दोनों देशों के बीच कश्मीर को लेकर संबंध सामान्य नहीं हैं. इस वजह से पीएम मोदी के पाकिस्तान जाने की संभावना काफी कम है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version