Sensex opening bell: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल   

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले भारतीय बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार को लाल निशान में खुले. सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 17.32 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 85,248 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 2.10 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 26,035.85 स्तर पर बना हुआ था.

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा, एफएमसीजी और मेटल में बिकवाली देखी जा रही थी. वहीं, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

हफ्ते के आखि‍री कारोबारी दिन सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस टॉप गेनर्स थे.  वहीं, ट्रेंट, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टीएमपीवी और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों में जकार्ता, चीन और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.  वहीं, जापान और हांग कांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी सत्र में मिलेजुले रहे. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 4 दिसंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,944.19 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के गिरे भाव, जानिए आज का रेट

Latest News

‘श्रम और युवा शक्ति को सही दिशा दें तो…’, ‘डेवलप इंडिया’ के विजन पर Bharat Express के मंच से क्या बोले मनसुख मंडाविया?

Mansukh Mandaviya on Viksit Bharat 2047: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित...

More Articles Like This