Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला. सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 306 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,907 और निफ्टी 92 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,924 पर था.

हरें निशान में रहे ये शेयर

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृ्त्व आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा इंडेक्स शेयर कर रहे थे. इसके अलावा, ऑटो, रियल्टी, मेटल, एनर्जी, मीडिया और इन्फ्रा लाल निशान में थे. केवल एफएमसीजी और डिफेंस इंडेक्स हरे निशान में था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर पैसेंजर व्हीकल, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और टाइटन गेनर्स थे. एक्सिस बैंक, इटरनल (जोमैटो), एचसीएलटेक, इन्फोसिस, बीईएल, टाटा स्टील, एलएंडटी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे.

इसके अलावा, ज्यादातर एशियाई बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार भी सोमवार को लाल निशान में बंद हुए थे. कमोडिटी मार्केट में भी कमजोरी देखी जा रही है. कच्चे तेल के साथ सोने और चांदी में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा था.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: लगातार बढ़ रही सोने-चांदी की कीमत, रेट सुन लगेगा झटका

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This