अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप पर उड़ाएं B-1B बमवर्षक विमान, दक्षिण कोरिया के साथ किया हवाई अभ्यास

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Seoul: दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बुधवार को अमेरिका के B-1B बॉम्‍बर विमान ने दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास किए. सात साल में पहली बार अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में अपने बमबारी अभ्‍यास के लिए कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर लंबी दूरी के बी-1बी बमवर्षक विमान उड़ाए.

दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बी-1बी बमवर्षक विमान ने ट्रेनिंग के दौरान दक्षिण कोरिया के विमानों के सुरक्षा घेरे में रहते हुए ‘ज्वाइंट डायरेक्ट एटैक म्यूनिशंस’ (जेडीएएम) गिराए. यह बमबारी अभ्‍यास 2017 के बाद का पहला अभ्यास है. सियोल ने बताया कि यह उड़ान ऐसे वक्‍त में हुई जब अमेरिकी रणनीतिक बमवर्षक विमान ने अन्य अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमानों के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास में शामिल हुए.  

निकाले जा रहे मायने 

बताया कि जेडीएएम बमों में बंकर-बस्टर भी हैं. जेडीएएम एक मार्गदर्शन प्रणाली है जो बिना निर्देशित, पारंपरिक बमों को अधिक सटीक, जीपीएस-निर्देशित हथियारों में बदल देती है. अमेरिका के सभी लड़ाकू विमान, बॉम्‍बर विमान और ड्रोन जेडीएएम इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी युद्ध सामग्री उन हथियार प्रणालियों में शामिल है, जिसे अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए उपलब्ध कराता रहा है. इस अभ्यास को उत्तर कोरिया के हाल में बढ़ते परीक्षणों को लेकर उत्‍पन्‍न तनाव के बीच उसके खिलाफ ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.

बी-1बी बमवर्षक की खूबियां 

बी-1बी बमवर्षक लंबी दूरी का विमान हैं जिसें सामान्य भाषा में अमेरिका के सैनिक बोन (Bone) कहते हैं. अमेरिका के पास ऐसे 104 बॉम्‍बर हैं, इसे उड़ाने के लिए चार क्रू की जरूरत पड़ती है. इसमें एक एयरक्राफ्ट कमांडर, एक पायलट, एक ऑफेंसिव सिस्टम्स ऑफिसर और डिफेंसिव सिस्टम्स ऑफिसर रहते हैं. बात करें इसकी खासियत की तो यह एक बार में 9400 किमी तक उड़ान भर सकता है.

इस बमवर्षक की लंबाई 146 फीट है, विंग्स्पैन 137 फीट है, ऊंचाई 34 फीट है. जब इसमें हथियार नहीं लगे होते तब इसका वजन 87,090 किग्रा रहता है और हथियारों के साथ इसका वजन 2.16 लाख किलोग्राम हो जाता है. 40000 फीट की ऊंचाई पर यह बमवर्षक विमान 1531 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से उड़ता है.

ये भी पढ़ें :- NDA Meeting: पीएम आवास पर एनडीए की बैठक खत्म, सरकार बनाने पर हुआ मंथन

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version